फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   63-year-old elderly dies in Agroha Medical College

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, एनआरसीई लैब का क्लर्क और उसकी पत्नी सहित 28 मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 04 Aug 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
63-year-old elderly dies in Agroha Medical College
63-year-old elderly dies in Agroha Medical College - फोटो : Hisar
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल कोरोना संक्रमित 63 वर्षीय बुजुर्ग ने सोमवार को दम तोड़ दिया। बुजुर्ग फतेहाबाद जिले का रहने वाला था और उसका दो बार ऑपरेशन हो चुका था। उधर, एनआरसीई और अग्रोहा लैब से सोमवार देर शाम आई रिपोर्ट में एनआरसीई लैब का ब्रीडिंग क्लर्क और उसकी पत्नी अध्यापिका व आंगनबाड़ी वर्कर सहित 28 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हांसी की मुल्तान कॉलोनी की रहने वाली संक्रमित लड़की के परिवार के छह लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से 23 संक्रमित जिले के और पांच लोग अन्य जिलों के निवासी हैं। इनमें से 10 लोगों की रिपोर्ट रविवार देर रात आई थी। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 987 से बढ़कर 1010 हो गया है।
विज्ञापन

29 जुलाई को मेडिकल कॉलेज में हुआ था दाखिल
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल कोरोना संक्रमित 63 वर्षीय बुजुर्ग की सोमवार शाम को मौत हो गई। मृतक संक्रमित बुजुर्ग फतेहाबाद जिले का रहने वाला था और 29 जुलाई को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हुआ था। उस दौरान गंभीर हालत के चलते उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। विभाग के अनुसार मृतक बुजुर्ग सांस की बीमारी से ग्रस्त था। उसकी दो बार आंत फट चुकी थी। इससे उसका दो बार ऑपरेशन हुआ था और दूसरा ऑपरेशन हाल ही में हुआ था। इसके बाद बुजुर्ग संक्रमित मिला था। ऐसे में गंभीर हालत के चलते फतेहाबाद जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया था।
विज्ञापन

ये है संक्रमितों की हिस्ट्री
हांसी की मुल्तान कॉलोनी की राधे श्याम मंदिर वाली गली में रहने वाले संक्रमित मरीज के संपर्क से उसके परिवार के छह लोग संक्रमित मिले हैं, जिनमें 43 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय व्यक्ति, 22 वर्षीय दो युवती और 21 और 23 वर्षीय दो युवक शामिल हैं। इनमें 43 वर्षीय महिला आंगनबाड़ी वर्कर है। ठंडी सड़क के नजदीकी बक्शी नगर का रहने वाला दंपती संक्रमित मिला है। 54 वर्षीय महिला एक निजी स्कूल में अध्यापक है और 59 वर्षीय व्यक्ति एनआरसीई लैब में ब्रीडिंग क्लर्क है। घोड़ा फार्म रोड स्थित निजी अस्पताल एरिया का रहने वाले संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से उसकी 16 वर्षीय बेटी संक्रमित मिली है। नारनौंद गांव की रहने वाली 48 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। सूर्य नगर का रहने वाला 38 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है, जो नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करता है और एक जुलाई को नोएडा से लौटा था। सूर्य नगर की गली नंबर 3 की रहने वाली 40 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है, जो लैब टेक्नीशियन है। सेक्टर 33 की र52 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है, जो सीएमओ ऑफिस में असिस्टेंट हैं। मैग्मा फाइनेंस में काम करने वाला शांति नगर का 42 वर्षीय व्यक्ति, आदर्श नगर का एक युवक और 20 वर्षीय व 30 वर्षीय दो अज्ञात युवक संक्रमित मिले हैं। जिला कोर्ट का वकील भी संक्रमित मिला है, जो न्यू पुलिस लाइन एरिया का रहने वाला है। पुरानी अनाज मंडी एरिया की 58 वर्षीय और 27 वर्षीय दो महिलाएं भी संक्रमित मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिले बाहरी जिले के निवासी
फतेहाबाद जिले के शास्त्री नगर का बंगाल से लौटा बीएसएफ का 40 वर्षीय कांस्टेबल संक्रमित मिला है। जिला अस्पताल में जांच के दौरान शहर की सेंट्रल जेल वन का वार्डर संक्रमित मिला है, जो भिवानी के खादी मोहल्ले का रहने वाला है। बरवाला शहर की फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला 27 वर्षीय युवक और 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं, इनमें एक फतेहाबाद जिले का और दूसरा जींद जिले के कमलपुर गांव का रहने वाला है। बहादुरगढ़ का 57 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है।
सीएमओ ऑफिस को करवाया सैनिटाइज
जिला अस्पताल के सीएमओ ऑफिस में काम करने वाले दो कर्मचारी संक्रमित मिलने के बाद विभाग के अधिकारियों द्वारा सीएमओ ऑफिस चार के परिसर को दो बार सैनिटाइज करवाया गया है। इसके बाद विभाग द्वारा वहां पर काम करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों केे सैंपल लिए गए हैं।
प्रदेश में नौवें पायदान पर पहुंचा हिसार
कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से प्रदेश में हिसार जिला नौवें पायदान पर पहुंच गया है। सिर्फ चार दिनों में जिलेे में 107 लोग संक्रमित मिले हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण से बचाव के लिए आम जनता को खुद एहतियात बरतनी होगी। जैसे मुंह पर मास्क लगाकर, सामुदायिक दूरी बनाए रखने के साथ भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना होगा।
निजी अस्पताल के संचालक का बेटा मिला संक्रमित
होम आइसोलेशन के दौरान पहुंचा देहरादून, केस दर्ज
कोरोना के मामले में आम आदमी ही नहीं, चिकित्सक भी लापरवाही बरत रहे हैं। सिविल सर्जन की तरफ से दी गई शिकायत के अनुसार ऋषि नगर स्थित आकाश अस्पताल के संचालक के बेटे डॉ. अंकित जैन की रिपोर्ट 25 जुलाई को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया। मगर डॉ. अंकित 31 जुलाई को देहरादून स्थित हिमालय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में एमएस सर्जन में दाखिला लेने पहुंच गए। यही नहीं उन्होंने वहां झूठा शपथ पत्र भी जमा कराया कि वह न तो किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं और न ही ऐसे किसी व्यक्ति के साथ रहे हैं, जबकि वह खुद संक्रमित है। इस तरह से उन्होंने होम आइसोलेशन के नियम को तोड़ा है। इसलिए उसके खिलाफ महामारी एक्ट 2020 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए।

हमारे यहां पर सोमवार को फतेहाबाद जिला वासी कोरोना पॉजिटिव 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की आंत फटने से दो बार ऑपरेशन हुआ था और गंभीर हालत के चलते उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।
- डॉ. गोपाल सिंघल, डायरेक्टर, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, हिसार
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक संक्रमित डॉक्टर के खिलाफ आइसोलेशन के दौरान नियमों की अवहेलना करने के मामले में केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
- एसआई विनोद कुमार, एसएसओ, शहर थाना, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed