फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   62 new corona patient in Hisar

सरकारी पॉलिटेक्निकल संस्थान का अध्यापक, सेंट्रल जेल का पुलिसकर्मी सहित 62 कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 01 Sep 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
62 new corona patient in Hisar
हिसार। जिले में कोरोना टेस्ट के लिए दो कोविड-19 घोषित अग्रोहा और एनआरसी लैब और प्राइवेट लैब के अलावा एंटीजन टेस्ट किट से जांच के दौरान 62 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 56 जिले के रहने वाले हैं, जबकि 6 बाहरी जिले के निवासी हैं। जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2322 पर जा पहुंचा है। जिले में पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन 50 से अधिक केस मिल रहे हैं। इसी के साथ विभाग की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है, क्योंकि सभी मरीजों को उपचार, दवा और उन्हें दाखिल करने से लेकर उनके खाने-पीने तक की भी निगरानी करनी पड़ती है।
विज्ञापन

यहां से मिले संक्रमित
आदमपुर की शिव कॉलोनी का रहने वाला पोस्टमैन, एचपी कॉटन मिल में काम करने वाला मित्तल कॉलोनी निवासी कर्मचारी, आदमपुर का वाटर वर्क्स का कर्मचारी, राजीव नगर निवासी 30 वर्षीय युवक, सैनियान मोहल्ला निवासी चालक, रावलवास कलां का युवक, उदयपुरिया मोहल्ला एरिया का रहने वाला कैदी, सेंट्रल जेल एक का 50 वर्षीय पुलिसकर्मी, जयदेव नगर निवासी छात्र, टिब्बा दानाशेर का का ज्वैलरी संचालक, एचपी कॉटन मिल में कार्यरत मय्यड़ गांव निवासी व्यक्ति, कमला नगर का अध्यापक, 12 क्वार्टर एरिया निवासी व्यक्ति, गैबीपुर गांव की तीन छात्राएं व एक छात्र, हांसी एरिया गुर्जर ढाणी की रहने वाली स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी, जगदीश कॉलोनी निवासी व्यक्ति, उकलाना निवासी सरकारी अध्यापक, प्रताप नगर एरिया का होलसेलर, रामपुरा मोहल्ला का रहने वाला ज्वैलरी संचालक, सेक्टर 9-11 एरिया निवासी पुलिसकर्मी, सेक्टर 16-17 एरिया निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग, राजगढ़ रोड स्थित एरिया का रहने वाला फिजियोथैरेपिस्ट, सरकारी पॉलिटेक्निकल कॉलेज में तैनात सेक्टर 16-17 निवासी अध्यापक, आधार अस्पताल का मॉडल टाउन निवासी इको टेक्नीशियन, काजला धाम का 25 वर्षीय पुजारी आदि संक्रमित मिल हैं।
विज्ञापन

शहर के प्राइवेट अस्पताल में फतेहाबाद के उपचाराधीन तीन कोरोना संक्रमित बुजुर्गों ने तोड़ा दम
हिसार। शहर के प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन फतेहाबाद के रहने वाले तीन कोरोना संक्रमित बुजुर्गों ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक संक्रमित व्यक्ति फतेहाबाद जिले के एक गांव का पूर्व सरपंच सड़क हादसे में घायल हुआ था। उसे गंभीर हालत में हिसार के एक निजी अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसका कोविड-19 टेस्ट किया, जिसमें तीन दिन पहले आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया था। इसके अलावा फतेहाबाद जिले के टोहाना कस्बे की दो महिलाएं भी हिसार के निजी अस्पतालों में दाखिल थीं। इनमें एक बुजुर्ग महिला किडनी की बीमारी से भी ग्रस्त थी। ये दोनों कोरोना संक्रमित मिली थीं और उनकी सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें से एक महिला से उसकी बेटी और दामाद मिलने आए थे। उनका टेस्ट किया गया तो वे भी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा महिला का पति भी कोरोना संक्रमित है और उसका इलाज जिंदल अस्पताल में चल रहा है।
अस्पताल में कोविड-19 की रिपोर्ट लेने पहुंचे चार में से तीन मिले संक्रमित, पता चलने पर दो फरार
हिसार। शहर के नागरिक अस्पताल में चार व्यक्ति दो-तीन दिनों तक रिपोर्ट न मिलने के कारण सोमवार को अपने कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट लेने पहुंच गए। रिपोर्ट मिलने पर पता चला कि एक की पत्नी व तीन कोरोना संक्रमित हैं। यह पता चलने के बाद उनमें से दो व्यक्ति विभाग को चकमा देकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद विभाग ने दोनों को ट्रेस कर उनका पता लगाया और एंबुलेंस के जरिये कोविड-19 केयर सेंटर में रेफर किया।
जानकारी के अनुसार शहर के जय देव नगर निवासी व्यक्ति, मिर्जापुर गांव निवासी व्यक्ति, रावलवास कलां गांव निवासी युवक व शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की पत्नी ने कुछ दिन पहले ही जिला अस्पताल में कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल दिया था। सैंपल के तीन-चार दिन तक उन्हें उनकी न तो रिपोर्ट मिली और ना ही विभाग की तरफ से कोई मैसेज मिला। इस वजह से वह सभी अपनी रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल आए थे। मगर संक्रमित होने का पता चलने पर उनमें से दो फरार हो गए थे।

मोबाइल पर भेजी जाती है रिपोर्ट
हालांकि विभाग द्वारा व्यक्ति के मोबाइल पर भी रिपोर्ट भेजी जाती है। इसके लिए कोविड-19 टेस्ट के दौरान उक्त व्यक्ति का मोबाइल नंबर और पता लिया जाता है। इसके बाद आरटीपीसीआर एप के जरिये मोबाइल नंबर से ओटीपी कोड भी दिया जाता है, ताकि उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट आसानी से मोबाइल पर भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed