फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   619 rooms of 108 government schools declared as conduit, 7 rooms approved for Satrod

108 सरकारी स्कूलों के 619 कमरे कंडम घोषित, सातरोड़ के लिए 7 कमरे मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
619 rooms of 108 government schools declared as conduit, 7 rooms approved for Satrod
हिसार। जिले के 108 सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने वाली है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत इन सरकारी स्कूलों के कंडम भवनों को गिराया जाएगा व उनकी जगह आधुनिक तरीके के नए भवनों का निर्माण किया जाएगा। जिला परियोजना संयोजक कार्यालय व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण कर 108 सरकारी स्कूलों के 619 कमरों को कंडम घोषित कर दिया है। ये कंडम कमरे विद्यार्थियों के सिर पर खतरा बनकर मंडरा रहे थे। इन कंडम भवनों में कक्षाएं भी नहीं लगाई जा रही थी। राजकीय प्राथमिक पाठशाला सातरोड खुर्द सहित कई स्कूलों के हालात तो ऐसे हैं कि शिक्षकों द्वारा हर रोज विद्यार्थियों को इन कमरों में न जाने की बात कही जाती है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत अगले महीने इन कंडम कमरों की नीलामी करवाकर इनको गिराने की प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी।
विज्ञापन

------
चार विद्यालयों में बनेंगे 24 कमरे 1 लैब -
जिले के 4 राजकीय विद्यालयों के लिए राहत भरी खबर है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत इन चारों विद्यालयों में 24 कमरे व 1 साइंस लैब का निर्माण भी किया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के अधिकारियों ने बताया कि खेड़ी गगन गांव के राजकीय उच्च विद्यालय, लाडवा व शिकारपुर गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कमरों के निर्माण के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। इनमें शिकारपुर गांव के विद्यालय में 6 कमरों के साथ एक साइंस लैब का भी निर्माण किया जाएगा। व सातरोड खुर्द गांव की राजकीय प्राथमिक पाठशाला का नया भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग द्वारा इन चारों स्कूलों के पुराने भवन को कंडम घोषित करके गिराया जा चुका है। नए कमरों के निमार्ण के लिए करीब 1 साल से ही प्रक्रिया चली हुई थी, जो अब सिरे चढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कंडम स्कूलों की बनाई जा रही है सूची -
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपत राम ने बताया कि जिले में जितने भी स्कूलों के भवन कंडम हो चुके हैं। संबंधित अधिकारी स्कूलों में जाकर कंडम भवनों का निरीक्षण कर रहे हैं। जो भी भवन ज्यादा कंडम है, उसमें बच्चों के प्रवेश को बंद कर दिया है। धनपत राम ने कहा कि हमारा सभी स्कूल मुखियाओं से यही कहना है कि वे अपने स्कूल के हालातों की एक रिपोर्ट तैयार करके खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपे। ताकि जल्द से जल्द स्कूल के कंडम भवनों को नियमानुसार गिराकर नए भवन का निर्माण करवाया जा सके।
-------
बॉक्स
इन स्कूलों में इतने बनेंगे कमरे -
स्कूल का नाम - कमरों की संख्या - बजट
- राजकीय उच्च विद्यालय खेड़ी गगन - 5 कमरे - 35 लाख रुपये
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा- 6 कमरे - 30.99 लाख रुपये
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिकारपुर हिसार- 6 कमरे, 1 साइंस लैब - 35 लाख रुपये
- राजकीय प्राथमिक पाठशाला सातरोड खुर्द- 7 कमरों की मंजूरी मिल चुकी है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed