फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जींद जाने वाले रूट पर हर दस मिनट में गुजरेगी पीसीआर

जींद जाने वाले रूट पर हर दस मिनट में गुजरेगी पीसीआर

Thu, 15 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
जींद जाने वाले रूट पर हर दस मिनट में गुजरेगी पीसीआर
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-फोर्स तैनात, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जिला प्रशासन ने अमित शाह की रैली को लेकर 11 नाकों के अलावा बाइक रैली के रूट पर आज सुबह 6 बजे से गश्त शुरू हो जाएगी। गश्त का चार्ट इस तरह से तैयार किया गया है कि हर दस मिनट में पुलिस की गाड़ी गुजरेगी। एसपी मनीषा चौधरी ने बुधवार को इन रूटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जांची। डीसी निखिल गजराज ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है। जिलाधीश की ओर से 15 फरवरी की जींद रैली, 18 फरवरी को बलिदान दिवस और 23 फरवरी को किसानों के की मांगों के लिए दिल्ली कूच को देखते हुए धारा 144 लागू की गई है। आगामी आदेशों तक जिले में धारा 144 लागू रहेगी। बता दें कि 18 फरवरी को जाट समुदाय की ओर से रामायण टोल प्लाजा के पास बलिदान दिवस मनाया जाएगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 15 फरवरी यानी आज जींद में होने वाली बाइक रैली के मद्देनजर बुधवार को एसपी मनीषा चौधरी ने जींद के रूट का मुआयना कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। एसपी मनीषा चौधरी ने बरवाला में डीएसपी जयपाल सिंह व थाना प्रभारी मनोज कुमार को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी वाहन चालक को समस्या नहीं आनी चाहिए। पुलिस अधिकारी पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ समन्वय बनाकर चलें।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में रहेंगी 22 एंबुलेंस
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द करते हुए सभी को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं। खासकर एंबुलेंस चालकों को हिदायत दी गई है। विभाग ने स्पेशलिस्ट के साथ दो एंबुलेंस तैयार की हैं। नागरिक अस्पताल में 22 एंबुलेंस तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
सात फायर ब्रिगेड अलर्ट पर
जिला मुख्यालय पर कुल 9 फायर ब्रिगेड हैं जिसमें दो को जींद भेजा गया है। अन्य फायर ब्रिगेड गाड़ी को अलर्ट पर रखा गया है। सुबह सभी को छह बजे से ही अलर्ट पर रहने के आदेश हैं।
------------------------------
यह रहेेेगा रूट
हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, अग्रोहा, आदमपुर एरिया के कार्यकर्ता नेशनल हाईवे से होते हुए बरवाला पहुंचेंगे। बरवाला से सीधे जींद की ओर जाएंगे। हिसार, नलवा, हांसी, नारनौंद के कार्यकर्ता हिसार से हांसी -नारनौंद होते हुए जींद में प्रवेश करेंगे। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को रूट चार्ट किया गया है।
--------------------------------
15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट संभालेगे कमान
जिले में 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं जो वीरवार की सुबह छह बजे से ही अपने एरिया की लोकेेशन रिपोर्ट देंगे। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ एक पुलिस अधिकारी रहेगा।
-----------------------------
थानों में क्रेन और एंबुलेंस व्यवस्था करने के आदेश
सभी थानों में क्रेन तथा एंबुलेंस रखने के आदेश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर इन्हें मौके पर भेजा जाएगा। इसके अलावा जिले में लगे चारों टोल प्लाजा पर भी क्रेन व एंबुलेंस को लगाया गया है।
----------------------------
लगातार रहेगी गश्त
पुुलिस की गाड़ियां जींद जाने वाले रूट पर सुबह छह बजे से ही गश्त शुरू करेंगी और देर रात तक गश्त पर रहेंगी। किसी तरह की दिक्कत होने पर पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स यहां भेजी जाएगी।
--------------------------------------
की जाएगी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी
पुलिस प्रशासन अपनी ओर से वीडियोग्राफी तथा फोटोग्राफी कराएगा जिसमें ट्रैफिक रूट को लेकर निगरानी की जाएगी। हैवी व्हीकल को वैकल्पिक रूट पर भेजा जाएगा।
-------------------
रामायण टोल संभालेंगे डीएसपी
पुलिस ने रामायण टोल प्लाजा को संवेदनशील मानते हुए यहां नाका लगाया है। जिसमें डीएसपी सिद्घार्थ ढांडा की निगरानी में टीम तैनात रहेगी। उनके साथ यहां पैरामिलिट्री फोर्स भी रहेगी।
--------------------------
दस दस मिनट के अंतराल पर भेजेंगे
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि हिसार में तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ता एकत्र होंगे। कहीं पर भी जाम न लगे इसके लिए जत्थों को दस-दस मिनट के अंतराल में भेजा जाएगा। सेक्टर 15, अग्रसैन भवन, सब्जी मंडी चौक, टाउन पार्क के सामने कार्यकर्ता एकत्र होंगे।
-----------------------------
विधायक ने एसपी से लिया ब्यौरा
विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि बुधवार को डीएसपी मनीषा चौधरी से बातचीत कर रूट की समीक्षा की। डॉ. कमल गुप्ता ने पुलिस के प्रबंधों का ब्यौरा लेने के बाद खुद भी प्रमुख रूट पर मुआयना किया। सभी नाकों पर तैनात पुलिस अधिकारियों के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

------------------
अनुशसान में चलेंगे बाइकर्स
भाजपा जिला महामंत्री सुजीत कुमार ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अनुशासन में चलेंगे। हर कार्यकर्ता के गले में प्रवेशिका होगी। बिना पहचान किसी को रैली स्थल पर प्रवेेश नहीं मिलेगा। सभी को हेलमेट पहनकर आने का निर्देश है।

शाह की रैली : जिले में धारा 144 लागू, जींद रूट पर हर दस मिनट में पीसीआर की पेट्रोलिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed