फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   5th Senior Elite Haryana State Boxing Championship: Boxers Prateek and Vinay of Hisar reached the next round in 50 kg weight category.

5वीं सीनियर एलीट हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप : 50 किलो भारवर्ग में हिसार के बॉक्सर प्रतीक व विनय अगले राउंड में पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
5th Senior Elite Haryana State Boxing Championship: Boxers Prateek and Vinay of Hisar reached the next round in 50 kg weight category.
हिसार। एचएयू के गिरी सेंटर स्थित बॉक्सिंग हॉल में रविवार से चार दिवसीय 5वीं सीनियर एलीट हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुरू हुई। प्रतियोगिता में 22 जिलों के अलावा हिसार साई, भिवानी साई और रोहतक साई के करीब 300 बॉक्सर पंच का दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

पहले दिन नॉक आउट मुकाबले खेले गए। रविवार को 50 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार के बॉक्सर प्रतीक व विनय ने जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने किया। चैंपियनशिप का आयोजन हरियाणा बॉक्सिंग संघ, क्रीड़ा भारती और एचएयू के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। रोहतक से कशिश, चरखीदादरी से पारस, झज्जर से यश और 90 किलोग्राम या उससे ज्यादा किलोग्राम भारवर्ग में साईं हिसार से अंशुल गिल, मेवात से मनीष विजेता रहे। इस मौके पर हरियाणा बॉक्सिंग संघ के महासचिव रविंद्र पान्नू, एडवोकेट एवं उपाध्यक्ष मनोज कुश और कोच व पदाधिकारियों ने बुके देकर सुभाष बराला का स्वागत किया। इस मौके पर अजमेर पानू, ओमवीर हुड्डा, भगत सिंह, रणबीर गोयत, हितेश देशवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




50 किलोग्राम भारवर्ग : गुरुग्राम से कृष्ण ठाकरान, हिसार से प्रतीक, पानीपत से अपूर्व, हिसार ए से विनय, साई रोहतक से विशेष, पलवल से अमन, भिवानी से अभिषेक, चरखी दादरी से भूपेंद्र, सोनीपत से आशीष और 55 किलोग्राम वजन में हिसार बी से अक्षय कुमार, पानीपत से शुभम, सोनीपत से रवि, झज्जर से प्रियांशु डबास, गुरुग्राम से रोहित बघेल, हिसार बी से प्रीत, चरखी दादरी से ऋषभ कौशिक, महेंद्रगढ़ से दीपक ने जीत हासिल कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



60 किलोग्राम भारवर्ग : पंचकूला से लखवीर लांबा, कैथल से लक्की, भिवानी से पुरुषोत्तम, जींद से दीपक, चरखी दादरी से शिवा, कुरुक्षेत्र से विशेष, अंबाला से सोहेल खान, झज्जर से सौरभ, 65 किलोग्राम में रोहतक से सचिन, हिसार बी से आशीष सैनी, रेवाड़ी से विशाल, पलवल से दयाचंद, जींद से नितिन, हिसार ए से सचिन, साईं रोहतक से अंशुल, चरखीदादरी से अरुण ने अपने-अपने मुकाबले जीते।



70 किलोग्राम भार वर्ग : हिसार ए से उदयवीर, जींद से विक्रम, हिसार बी से अंकित, सिरसा से अंके, साईं रोहतक से गौरव सैनी, फतेहाबाद से मनिंदर ढिल्लो, रोहतक से अमन दोहन, यमुनानगर से नवीन सिवाच, पंचकूला से आशीष भी जीतकर अगले राउंड में पहुंचे।
75 किलोग्राम भार वर्ग : रेवाड़ी से कृष, यमुनानगर से कार्तिक, साईं रोहतक से कुलबीर, अंबाला से सुखदेव, गुरुग्राम से मनीष, करनाल से अभिषेक ने अपने-अपने मुकाबले जीते।

80 किलोग्राम भार वर्ग : फतेहाबाद से लवप्रीत सिंह, पंचकूला से कृष, गुरुग्राम से कबीर पंडित भी जीत हासिल कर अगले राउंड में पहुंचे।

----------------------
हार-जीत खेल के दो पहलू : बराला

राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार-जीत तो खेल के दो पहलू है। क्या पता आज जिस मंच पर खिलाड़ी खेल रहे हैं उनमें से कई खिलाड़ी देश के लिए गोल्ड लेकर आएं और 140 करोड़ देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा करें। इस मौके पर बीजेपी जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग, हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के सदस्य डॉ. साधुराम जाखड़, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री डॉ. राजेंद्र कड़वासरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed