फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   57 percent students of reserved category applied in colleges

कॉलेजों में आरक्षित श्रेणी के 57 प्रतिशत विद्यार्थियों ने किए आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
57 percent students of reserved category applied in colleges
हिसार। प्रदेश के कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दूसरी बार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 6 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

विभाग के पोर्टल पर प्रदेश भर से शुक्रवार शाम तक 1 लाख 71 हजार विद्यार्थी आवेदन हो चुके। इनमें से करीब 57 प्रतिशत आवेदन आरक्षित श्रेणी और 43.31 प्रतिशत आवेदन सामान्य श्रेणी से आए हैं। आरक्षित श्रेणी के सबसे अधिक आवेदन बीसी श्रेणी के 30 प्रतिशत हैं। वहीं, छात्र-छात्राओं की बात करें तो अभी तक लगभग 52 प्रतिशत छात्राओं और 48 प्रतिशत लड़कों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार आवेदन करने वाले विद्यार्थियों में करीब 70 प्रतिशत विद्यार्थी हरियाणा बोर्ड से, 26 प्रतिशत सीबीएसई बोर्ड और बाकी अन्य बोर्डों से संबंधित हैं। आवेदन करने वाले कुल विद्यार्थियों में 95 प्रतिशत हरियाणा और 5 प्रतिशत अन्य राज्यों के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज में 23 हजार से अधिक आवेदन
राजगढ़ रोड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को मात्र 150 आवेदन आए। कॉलेज में एडमिशन के नोडल ऑफिसर डॉ. यशवंत सिंह सांगवान ने बताया कि शुक्रवार शाम तक कॉलेज में 23 हजार 250 विद्यार्थी आवेदन कर चुके थे। अंतिम तिथि बढ़ने से अब पहली मेरिट लिस्ट के साथ ही दाखिला प्रक्रिया में भी देरी होना तय है। पहली मेरिट लिस्ट 8 या 10 सितंबर को जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed