फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   55 thousand rupees were given to the shooters, they hid in Chirawa and Jaipur.

Hisar News: शूटरों को दिए थे 55 हजार रुपये, चिड़ावा व जयपुर में जाकर छिपे थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
55 thousand rupees were given to the shooters, they hid in Chirawa and Jaipur.
हांसी। कंवारी के सरपंच संजय दूहन की हत्या के लिए कर्ण ने तीनों शूटरों को 55 हजार रुपये दिए थे। शूटर अमन को हत्या के बाद काम धंधा जमाने की बात कही थी। रविवार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार चारों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया। इस दौरान पूछताछ में हत्यारों ने कई अन्य नाम उगले हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि सरपंच की हत्या की साजिश पूर्व सरपंच महावीर के बेटे कर्णपाल व सुमित ने रची थी। कर्ण ने सुमित, सचिन व अमन को पहले 35 हजार रुपये जबकि हत्या के बाद 20 हजार रुपये दिए थे। साथ ही अमन को हत्या के बाद कोई व्यापार करवाने की बात कही थी। अमन इसी लालच में साजिश में शामिल हुआ। तीनों को हथियार कर्ण ने ही उपलब्ध कराए थे। कर्ण से मिले पैसों के जरिये ही तीनों आरोपी राजस्थान के चिड़ावा व जयपुर में जाकर छिपे रहे। रुपये खत्म होने पर वापस घर आए तो पकड़े गए।
विज्ञापन

बता दें कि तीन मार्च की रात को सरपंच संजय दूहन की गांव में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में गठित एसआईटी व हिसार की एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव कंवारी निवासी कर्णपाल, सुमित उर्फ छाबड़ा, सचिन उर्फ चुचु व उमरा निवासी अमन को गिरफ्तार किया है। सुमित व अमन ने ही गोलियां मारकर हत्या की थी। दोनों ने आठ गोलियां चलाई थी, जिनमें से छह गोलियां संजय को लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed