फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शहर में एक दुधारू गाय को पकड़ने के लिए 430 रुपये देगा नगर निगम

शहर में एक दुधारू गाय को पकड़ने के लिए 430 रुपये देगा नगर निगम

Fri, 31 Aug 2018 12:54 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
शहर में एक दुधारू गाय को पकड़ने के लिए 430 रुपये देगा नगर निगम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम प्रशासन शहर की सड़कों पर घूम रही एक दुधारू गाय पकड़ने के लिए 430 रुपये खर्च करेगा। वीरवार को टेंडर जमा करवाने का आखिरी दिन था। सबसे कम टेंडर भरने वाले ठेकेदार की ओर से 430 रुपये रेट रखा गया, जिसे निगम प्रशासन द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह टेंडर पाने वाले ठेकेदार द्वारा दुधारू गायों को पकड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा।

करीब 1500 दुधारू गाय शहर की सड़कों पर
जिला प्रशासन के अनुसार इस समय शहर की सड़कों पर करीब दो हजार पशु घूम रहे हैं। इनमें से करीब 1500 दुधारू गाय हैं। इन गायों के झुंड दिन भर शहर के मुख्य रास्तों पर खड़े नजर आते हैं। विशेष कर अस्पताल रोड, बस स्टैंड रोड, फव्वारा चौक, डाबड़ा चौक, बरवाला चुंगी, मिलगेट के पास पशु सड़कों पर वाहन चालकों के लिए परेशानी बनकर खड़े रहते हैं। कई बार गायों को बचाने के चक्कर में लोग अपनी जान गवां चुके हैं। रात के समय तो दुर्घटनाओं का अंदेशा और ज्यादा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


25 अक्तूबर 2017 के बाद से सात लोग गवां चुके हैं जान
इस समय सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु शहरवासियों के लिए सबसे बड़ी समस्या बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से गायों की संख्या लगातार शहर में बढ़ रही है। आरोप लगाया जाता है कि कुछ एरिया में घरों में पशु बांधने वाले लोग सुबह या शाम को दूध निकालने के बाद इन गायों को शहर में घूमने के लिए छोड़ देते हैं। शहर को 25 अक्टूबर 2017 को कैटल फ्री घोषित किया गया था। तब से लेकर अब तक सात लोग अपनी जिंदगी लावारिस पशुओं के कारण गवां चुके हैं। वहीं इनसे चोट खाकर घायल होने वालों की संख्या तो बहुत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लाख दे चुका है पशुपालन विभाग
शहर में लावारिस घूम रहे पशुओं को पकड़ने के लिए जरूरी साधनों की व्यवस्था करने को पशुपालन विभाग की ओर से नगर निगम प्रशासन को पांच लाख रुपये का चेक हाल ही में सौंपा गया था। इन पैसों से निगम को ट्राली व अन्य सामान की व्यवस्था करनी है।


दुधारू गाय पकड़ने के लिए टेंडर मांगे गए थे। वीरवार को आखिरी दिन था। सबसे कम रेट 430 रुपये रहा है। इसी ठेकेदार को टेंडर मिलना है। जल्द ही ठेकेदार द्वारा दुधारू गाय पकड़ने का काम शुरू करवाया जाएगा।
-डॉ. जयवीर यादव, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed