फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ाजगुरु मार्केट में एसोसिएशन ने संभाली पार्किंग, पहले दिन खुला नजर आया बाजार

ाजगुरु मार्केट में एसोसिएशन ने संभाली पार्किंग, पहले दिन खुला नजर आया बाजार

Fri, 27 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
ाजगुरु मार्केट में एसोसिएशन ने संभाली पार्किंग, पहले दिन खुला नजर आया बाजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। राजगुरु मार्केट की पार्किंग व्यवस्था वीरवार से एसोसिएशन ने संभाल ली। पहले दिन बाजार खुला-खुला सा नजर आया। पार्किंग के लिए आठ जोन बनाए गए हैं। इन पर 12 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। टू व्हीलर का कोई पार्किंग शुल्क नहीं लिया गया, जबकि गाड़ी चालकों की 20 रुपये की पर्ची काटी गई। राजगुरु मार्केट दुकानदार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पार्किंग शुरू करवाकर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। कर्मचारियों को डीसी रेट पर रखा गया है। वहीं दुकानदारों की गाड़ियों को एक तरफ लगवा दिया गया। इससे व्यवस्था अधिक बेहतर बन पाई।
गौरतलब है कि नगर निगम की सदन की बैठक में प्रस्ताव पास कर राजगुरु मार्केट की पार्किंग का जिम्मा मार्केट एसोसिएशन को सौंपने का फैसला लिया गया था। अब जाकर इस प्रस्ताव को सिरे चढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

बरामदों से सामान हटाने की बात का विरोध
वहीं राजगुरु मार्केट आर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने दुकानों के आगे बरामदे में रखे सामान को हटाने की बात का विरोध किया गया है। ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान अक्षय मलिक का कहना है कि नगर निगम प्रशासन और एसोसिएशन पदाधिकारियों से इस बारे में बातचीत हुई है। सड़क पर रखे गए सामान को बेशक हटाया जा सकता है, लेकिन बरामदों को खाली नहीं किया जाएगा क्योंकि काफी दुकानें छोटी-छोटी हैं। इसलिए मजबूरन दुकानदारों को बरामदों में सामान रखना पड़ता है। मलिक ने चेतावनी दी कि अगर बरामदों को खाली करवाने का प्रयास किया गया तो दुकानदारों द्वारा इसका भारी विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफिट नगर निगम को देंगे, लॉस हुआ तो खुद भुगतेंगे
नगर निगम और एसोसिएशन के बीच कुछ शर्तों का भी प्रावधान किया गया है। निगम प्रशासन ने एसोसिएशन से एक लाख रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा करवाए हैं। पार्किंग एक साल के लिए एसोसिएशन को सौंपी गई है। इस दौरान पार्किंग के जरिये अगर प्रोफिट हुआ तो एसोसिएशन द्वारा इसे नगर निगम प्रशासन को देना होगा, जबकि लॉस हुआ तो एसोसिएशन को खुद भुगतान होगा।
ये बनाए गए हैं जोन
जोन नंबर एक - राम चाट भंडार के आगे
जोन नंबर दो - झंडा चौक पर
जोन नंबर तीन - राजगुरु मार्केट एरिया
जोन नंबर चार - सैनी स्वीट्स के सामने
जोन नंबर पांच - वासुदेव जनरल स्टोर के सामने
जोन नंबर छह - सैनी बीज भंडार के सामने
जोन नंबर सात - नागोरी गेट एंट्रेंस पर
जोन नंबर आठ - 24 नंबर दुकान के सामने
अतिक्रमण हटाने के लिए भी चल सकता है अभियान
राजगुरु मार्केट में दुकानों के आगे अतिक्रमण के कारण भी जाम लगने व व्यवस्था बिगड़ने की आशंका रहती है। इसलिए अतिक्रमण हटाने के लिए भी अभियान चलाया जा सकता है। हालांकि दुकानदारों ने रोड पर लगे सामान हटाने में सहयोग की बात कही है।

पहले दिन पार्किंग व्यवस्था बेहतर रही है। पूरा बाजार खुला-खुला नजर आया है। धीरे-धीरे व्यवस्था में और सुधार किया जाएगा। दुकानदारों से लेकर अन्य शहरवासी भी सुझाव दे सकते हैं।

-महेश चौधरी, प्रधान, राजगुरु मार्केट एसोसिएशन

पार्किंग के लिए आठ जोन बनाकर वहां कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। सभी दुकानदारों के सहयोग से पार्किंग व्यवस्था का अच्छी तरह से संचालन करवाया जाएगा। जरूरत पड़ेगी तो कर्मचारियों की संख्या बढ़ा भी देंगे।
-सुरेंद्र बजाज, उपप्रधान, राजगुरु मार्केट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed