फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एक हजार से अधिक एनएसएस व एनसीसी स्वयंसेवकों के साथ प्रशासन शहर में चलाएगा महासफाई अभियान

एक हजार से अधिक एनएसएस व एनसीसी स्वयंसेवकों के साथ प्रशासन शहर में चलाएगा महासफाई अभियान

Sat, 19 May 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
एक हजार से अधिक एनएसएस व एनसीसी स्वयंसेवकों के साथ प्रशासन शहर में चलाएगा महासफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एक हजार से अधिक एनएसएस और एनसीसी स्वयंसेवकों के साथ प्रशासन शहर में महा सफाई अभियान चलाएगा। इसमें पार्षदों से लेकर सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। शुक्रवार दोपहर बाद उपायुक्त अशोक मीणा ने महा सफाई अभियान को लेकर सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। पार्षदों से भी सुझाव मांगे गए। बैठक में तय किया गया कि रविवार को एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों, पार्षदों और सामाजिक संगठनों के साथ मास लेवल पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।
पिछले दस दिनों से शहर में सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इसके कारण शहरवासी परेशान हो चुके हैं। मुख्यमंत्री के शहर में होने के बावजूद भी सिर्फ उसी जगह की सफाई करवाई गई, जहां-जहां से मुख्यमंत्री का रोड शो निकला। इससे भी शहरवासियों में गुस्सा है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के विरोध का निकाला तोड़
नगर निगम प्रशासन द्वारा 50 सफाई कर्मचारी ठेकेदार के माध्यम से रखे गए हैं। इन कर्मचारियों से शहर के मुख्य स्थानों पर सफाई करवाई जा रही है। मगर ठेकेदार के कर्मचारियों के काम में हड़ताल पर बैठे पुराने कर्मचारी बाधा डाल रहे हैं। कहीं कर्मचारियों को भगा दिया जाता है तो कहीं कचरा उठाने वाले वाहनों की हवा निकाल दी जाती है। ऐसे में सामाजिक संगठन और स्वयंसेवक सफाई करेंगे तो सफाई कर्मचारियों द्वारा विरोध भी नहीं किया जा सकेगा। प्रशासन इस तरह एक साथ दो काम निपटाएगा। एक तो शहर की सफाई होगी जबकि कर्मचारियों के विरोध से भी बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से बड़े डस्टबिन में कचरा डालने का करेंगे अनुरोध
बैठक में शहरवासियों से सड़क या गली में कचरा फेंकने की बजाय उसे डस्टबिन में डालने का अनुरोध किया जाएगा। इस समय शहर में मुख्य स्थानों पर रखे बड़े डस्टबिन में कचरा डालने की बजाय लोग उसके आसपास गंदगी फैला रहे हैं। इससे बाहर पड़ी गंदगी जहां हालात खराब कर रही है, वहीं उसमें लावारिस पशु मुंह मारते नजर आते हैं। डीसी ने आह्वान किया है कि इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जाए।
ज्वाइंट कमिश्नर के कार्यालय में बैठने पर कर्मियों ने जताया एतराज
हड़ताल के दौरान भी अकेले ज्वाइंट कमिश्नर जयवीर यादव ही ऐसे अधिकारी है, जो हर कार्यदिवस को कार्यालय पहुंच रहे हैं। यह अलग बात है कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण वह भी काम नहीं कर पा रहे हैं। शुक्रवार को भी जब वह कार्यालय आए तो महिला कर्मचारी उनके कार्यालय पहुंच गई और वहां बैठने पर एतराज जताया। काफी देर तक महिलाओं ने ज्वाइंट कमिश्नर को खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद ज्वाइंट कमिश्नर ने मौके पर पुलिस बुला ली। पुलिस की मौजूदगी में ज्वाइंट कमिश्नर कार्यालय में बैठे।
पीएलए में ट्रॉली की हवा निकाली
हड़ताली कर्मचारियों को ठेकेदार द्वारा नए रखे कर्मचारियों से सफाई करवाने की भनक लगी तो यूनियन के सदस्य मौके पर पहुंच गए। पहले सेक्टर-15 में सफाई कार्य को रुकवाया गया। इसके बाद पीएलए के कम्युनिटी सेंटर के पास गंदगी उठाने के लिए पहुंची ट्रैक्टर-ट्रॉली की हवा निकाल दी गई। यूनियन सदस्यों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के चारों पहियों की हवा निकाल दी। इस दौरान यूनियन सदस्यों की ठेकेदार के कर्मचारियों से बहसबाजी भी हुई।
दसवें दिन निगम कर्मचारियों ने फूंका मंत्री कविता जैन का पुतला
नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल दसवें में प्रवेश कर गई। कर्मचारियों ने गुस्सा जाहिर करते हुए पारिजात चौक पर स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का पुतला फूंका। यूनियन ने फैसला लिया कि सोमवार को हिसार, बरवाला, हांसी, नारनौंद और उकलाना में प्रदेश सरकार को नींद से जगाने के लिए थाली बजाकर प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में यह रहे उपस्थित
डीसी के साथ सफाई के मुद्दे पर हुई बैठक में मेयर शकुंतला राजलीवाला, निगम कमिश्नर अशोक बंसल, ज्वाइंट कमिश्नर जयवीर यादव, डिप्टी मेयर भीम महाजन, पार्षद प्रीतम सैनी, डॉ. महेंद्र जुनेजा, नरेंद्र शर्मा, कर्मवीर ढिल्लो सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed