फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जनता की सुरक्षा राम भरोसे: संपत सिंह

जनता की सुरक्षा राम भरोसे: संपत सिंह

Thu, 15 Feb 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
जनता की सुरक्षा राम भरोसे: संपत सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. संपत सिंह ने कहा कि 15 दिन से शाह की तैयारियों में तहसील से लेकर चंडीगढ़ के सभी दफ्तरों में काम ठप पड़ा है। मुख्यमंत्री, मंत्री और प्रदेश का समस्त प्रशासन उनके स्वागत की तैयारियों में लगा हुआ है। उन्होंने यह बात बुधवार को चंद्रलोक कॉलोनी व शास्त्री नगर में अमित सैनी वकील व जगदीश वाल्मिकी द्वारा आयोजित मोहल्ला मिलन समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा राम भरोसे है।
उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तभी से आम जनता से लेकर सभी वर्ग परेशान हैं। पाखंड व आडंबरों में प्रदेश के खजाने से करोड़ों रुपये लुटाए जा रहे हैं। इससे प्रमाणित होता है कि सरकार को जनता की परवाह नहीं है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उनके साथ बलबीर सिंह राजपूत, ताराचंद शर्मा, दर्शना, जगदीश बाल्मिकी, अमित सैनी वकील, मास्टर रामस्वरूप, सुरेन्द्र शर्मा, सब्बल सिंह नैन, शिवप्रकाश, एनसी तोमर, किताब सिंह श्योकंद, रामधन फौजी, सतबीर सिंह नैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
फोटो नं 36 सहित
जिस भक्ति में प्रेम नहीं वह निष्फल है: राजबीर शास्त्री
हिसार। सैनियान मोहल्ला स्थित मनीराम चौक कुम्हारों वाली गली में चल रही श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ में छठे दिन प्रवचन करते हुए कथावाचक पंडित राजबीर शास्त्री ने कहा कि गोपियों के माध्यम से उद्धव को प्रेम भक्ति का ज्ञान दिया गया क्योंकि जिस भक्ति में प्रेम नहीं होता, जिस ज्ञान में प्रेम नहीं वो सब निष्फल होते हैं क्योंकि भगवान ने भी प्रेम से सबको मोहित किया था। इसलिए प्रेम से हम हर किसी को अपना बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्यार से, प्रेम से मीठी वाणी से इन्सान अपना जीवन सफल बना सकता है। उन्होंने कहा कि वह इन्सान कामयाब जीवन जी सकता है, जो प्रेम की परिभाषा जानता हो। आज कथा में श्रीकृष्ण-रुकमणि विवाह प्रसंग पर पंडित शास्त्री ने कहा कि दोनों में अथाह प्रेम था। कृष्ण-रुक्मिणि के विवाह की मनोहर झांकी पेश की गई।

शाह की रैली के कारण चंडीगढ़ तक सभी दफ्तरों में काम ठप : संपत सिंह
जनता की सुरक्षा राम भरोसे: संपत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed