{"_id":"59e1130b4f1c1bd0538b7727","slug":"51507922699-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण जयंती महोत्सव समापन समारोह में भीड़ व बजट आधा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण जयंती महोत्सव समापन समारोह में भीड़ व बजट आधा हुआ
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
हरियाणा स्वर्ण जयंती के समापन मौके पर उपराष्ट्रपति डॉ. वैंकेया नायडू मुख्यातिथि होंगे। समारोह में बॉलीवुड कलाकार जूही चावला को भी बुलाया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर चंडीगढ़ की टीम शनिवार को हिसार पहुंचेगी। पीएम न आने के साथ ही भीड़ का लक्ष्य 54 हजार से 25 हजार कर दिया गया है। समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देंगी।
31 अक्तूबर को हरियाणा स्वर्ण जयंती महोत्सव का समापन हिसार में होना तय है। पीएम का कार्यक्रम रद्द होने के बाद अब उपराष्ट्रपति केएम वैंकेया नायडू मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन को लेकर शुक्रवार को चंडीगढ़ में मुख्य सचिव डीएस ढेसी की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक हुई। हिसार में होने वाले समारोह में पीएम के आने पर 54 हजार लोगों के आने का कार्यक्रम तय किया गया था। अब इसे कम कर 25 हजार तक सीमित कर दिया गया है। समारोह लुवास के प्रस्तावित कैंपस की बजाय महाबीर स्टेडियम में ही होगा। मुख्य समारोह दो से तीन घंटे का होगा। समारोह की साइट तय करने के लिए स्वर्ण जयंती महोत्सव अथॉरिटी की टीम शनिवार को हिसार आएगी। यह टीम लोकेशन जांचने के बाद समारोह स्थल का एलान करेगी।
ये होंगे कार्यक्रम
समारोह के दौरान सांस्कृतिक उत्सव होगा। परेड, प्रदर्शनी, मैराथन, आकाश गंगा, सूर्यकिरण टीमों के जरिये एयर शो भी आयोजित किए जाएंगे। लोक सांस्कृतिक रागिनी, सांग एवं हरियाणवी आरकेस्ट्रा के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। समारोह पर पहले 9.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाने थे। इसमें करीब तीन करोड़ रुपये आयोजन स्थल तैयार करने पर खर्च होने थे। महाबीर स्टेडियम में यह समारोह होने पर अब आयोजन का खर्च 3 से 4 करोड़ तक सीमित करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
जूही चावला को बुलाएंगे....
समारोह में बॉलीवुड कलाकार जूही चावला को बुलाने का फैसला लिया गया है, जो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देंगी। इसके अलावा हरियाणा के दूसरे कलाकारों, खिलाड़ियों सहित प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद, एमएलए को आमंत्रित किया जाएगा।