{"_id":"59dfbc154f1c1bd9798b63d1","slug":"51507834901-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण जयंती समारोह के लिए महाबीर स्टेडियम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण जयंती समारोह के लिए महाबीर स्टेडियम का निरीक्षण
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह के आयोजन स्थल की तैयारियों को जांचने के लिए मंडल आयुक्त राजीव रंजन महाबीर स्टेडियम का मुआयना करने पहुंचे। उनके साथ डीसी निखिल गजराज, एडीसी एएस मान, एसपी मनीषा चौधरी सहित अन्य अधिकारी थे।
डीसी ने महाबीर स्टेडियम में किए जा रहे सुधार कार्यों की जानकारी दी। समारोह में उपराष्ट्रपति के आने के कार्यक्रम को देखते हुए इसे महाबीर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। महाबीर स्टेडियम में तीन स्टेज बनाए जाने की योजना पर विचार किया गया। एक स्टेज वीवीआईपीज, दूसरा स्टेज वीआईपीज और तीसरा स्टेज सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बनाया जाएगा। मुख्य स्टेज के ठीक सामने सुरक्षा दायरे के साथ मीडियाकर्मियों का स्थान निर्धारित किया जाएगा। मेन स्टेज स्टेडियम के मुख्य प्रवेश गेट के साथ बनाया जाएगा। मुख्य स्टेज की बाई ओर वीआईपीज के बैठने की व्यवस्था की जानी है। इसके अलावा मुख्य स्टेज की दाएं ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए ओपन स्टेज बनाया जाएगा। आयुक्त रंजन ने अधिकारियों को कहा कि मुख्य स्टेज मौसम के अनुसार तैयार किया जाए। समापन समारोह के दौरान टेंट, कैटरिंग, बैरीकेटिंग, लाइट, साउंड का ठेका एजेंसी को दिया जाएगा। इसी एजेंसी को ही स्टेडियम में लगने वाली एलईडी स्क्रीन का भी ठेका दिया जाएगा। एजेंसी ही समारोह स्थल पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करेगी।