{"_id":"59c406304f1c1b96688b5cde","slug":"51506018864-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरो विजन प्रोग्राम से घटी एक्सीडेंटल डेथ रेट, पिछले साल के मुकाबले कम हुई 25 मौंतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरो विजन प्रोग्राम से घटी एक्सीडेंटल डेथ रेट, पिछले साल के मुकाबले कम हुई 25 मौंतें
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार।
ट्रैफिक पुलिस के जीरो विजन प्रोग्राम से एक्सीडेंटल डेथ रेट घटी है। वर्ष 2016 में जनवरी से सितंबर तक सड़क हादसों में 180 लोगों की जानें गई थीं। इस साल पहली जनवरी से अब तक विभिन्न हादसों में 155 लोगों ने जान गंवाई है। दोनों सालों की इस अवधि की तुलना करने पर पता चला कि इस साल सड़क हादसों में कमी आई है। नतीजतन पिछले साल के मुकाबले इस साल 25 मौतें कम हुई हैं। ट्रैफिक पुलिस का दावा है कि ऐसा सड़कों से डेंजर प्वाइंट्स की खामियां दूर करने से हुआ है।
जिले के डेंजरस प्वाइंट्स
ट्रैफिक पुलिस ने आरएसए के सहयोग से जिले की सड़कों के मेन डेंजर प्वाइंट्स चिह्नित किए थे और संबंधित विभागों को खामी दूर करने के लिए पिछले दिनों पत्र लिखे थे। नेशनल हाईवे, बीएंडआर और अन्य संबंधित विभागों ने डेंजर प्वाइंट्स की खामियां दूर कर दी। ट्रैफिक पुलिस ने बताया था कि बगला मोड़, पाबड़ा बस अड्डा पर भूना रोड, सिरसा रोड पर कुलेरी मोड़, रायपुर मोड़, मिर्जापुर मोड़, दिल्ली रोड पर भानू चौक, मुकलान बस अड्डा, चौधरीवास बस अड्डा प्वाइंट्स की खामियां दूर करने के लिए लिखा था। संबंधित विभाग ने बताए गए डेंजर प्वाइंट की खामियां दूर कर दी हैं। जहां ऊंची-नीची सड़कें थीं, वहां समतल करा दी हैं। जहां पेड़ों की टहनियां ज्यादा थीं, उनकी छंटाई करा दी है। जहां मोड़ का बोर्ड नहीं था, वहां बोर्ड लगवा दिया है। कुछ खामियां दूर हो गई हैं, बाकी पर काम चल रहा है।
इन वाहनों से कंट्रोल होता है यातायात
ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए कई वाहनों का इस्तेमाल करती है। चार बोलेरो गाड़ी, एक इंटरसेप्टर, एक एंबुलेंस और दो क्रेन 24 घंटे हाईवे पर तैनात रहती हैं। पुलिसकर्मी सूचना मिलने पर वाहन में बताए गए स्थान के लिए रवाना हो जाते हैं और बाधा दूर करते हैं।
विज्ञापन
जिला ट्रैफिक पुलिस के जीरो विजन प्रोग्राम से पिछले साल के मुकाबले इस साल कम हादसे हुए। पिछले साल इस अवधि तक सड़क हादसों में 180 लोगों ने जान गंवाई थी और इस साल 155 लोगों ने। हम सड़क हादसे रोकने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।
-प्रह्लाद सिंह, इंचार्ज ट्रैफिक पुलिस थाना
दोनों सालों के ये हैं आंकड़े
2016 माह मौत 2017 मौत
जनवरी 16 जनवरी 17
फरवरी 12 फरवरी 28
मार्च 21 मार्च 34
अप्रैल 19 अप्रैल 14
मई 24 मई 15
जून 19 जून 13
जुलाई 18 जुलाई 22
अगस्त 23 अगस्त 09
सितंबर 28 सितंबर 03
कुल 180 कुल 155