{"_id":"6a57d9c537b683578d03ee67","slug":"510-applications-received-for-40-bmrit-course-seats-online-applications-open-until-the-20th-hisar-news-c-21-hsr1020-910891-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बीएमआरआईटी कोर्स की 40 सीटों के लिए 510 आवेदन, 20 तक कर सकेंगे ऑनलाइन अप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बीएमआरआईटी कोर्स की 40 सीटों के लिए 510 आवेदन, 20 तक कर सकेंगे ऑनलाइन अप्लाई
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी (बीएमआरआईटी) पाठ्यक्रम की 40 सीटों के लिए 510 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई है जबकि संभावित मेरिट सूची 24 जुलाई को जारी की जाएगी।
एलाइड हेल्थ साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओम प्रकाश सांगवान ने बताया कि पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद विद्यार्थी रेडियोलॉजी टेक्नोलॉजिस्ट, एमआरआई/सीटी स्कैन स्पेशलिस्ट, अल्ट्रासाउंड असिस्टेंट, कैथ लैब तकनीशियन और मेडिकल इमेजिंग एक्सपर्ट के रूप में कार्य कर सकते हैं। एम्स, पीजीआई सहित मेदांता, फोर्टिस, अपोलो और मैक्स जैसे प्रमुख अस्पतालों में इन पेशेवरों की मांग है।
विभाग प्रभारी डॉ. अंजु गुप्ता ने बताया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (पीसीबी) विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इस कोर्स में 40 सीटें हैं और दाखिले एकेडमिक मेरिट के आधार पर होंगे। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। न्यूनतम आयु 31 दिसंबर 2026 तक 17 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रथम फिजिकल काउंसलिंग 28 जुलाई, दूसरी 30 जुलाई और तीसरी 5 अगस्त को आयोजित होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।