फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   500 bags of fertilizer were distributed, but more than 30 farmers did not receive them.

Hisar News: खाद के 500 कट्टे वितरित, 30 से ज्यादा किसानों को नहीं मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
500 bags of fertilizer were distributed, but more than 30 farmers did not receive them.
 नई अनाजमंडी ​स्थित हैफेड सोसायटी कार्यालय के बाहर खाद लेने के लिए लगी किसानों की भीड़।
हिसार। डीएपी खाद के लिए मारामारी शुरू हो चुकी है। नई अनाज मंडी में मंगलवार को हैफेड सोसायटी कार्यालय में खाद के 500 बैग पहुंचे। मगर दोपहर तीन बजे तक खाद का स्टॉक खत्म हो गया। 30 से ज्यादा किसान खाद लेने से वंचित रह गए। ऐसे में उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। अब खाद कब पहुंचेंगी इसके बारे में संबंधित अधिकारियों के पास कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन


हैफेड सोसायटी में कार्यरत सहायक लेखाकार सुंदरलाल ने बताया कि उनके पास 500 बैग पहुंचे थे। सुबह 11:30 बजे किसानों को खाद वितरित करनी शुरू कर दी गई थी। एक किसान को खाद के चार बैग दिए गए। फिलहाल उनके गोदाम में खाद का कोई स्टॉक नहीं है। वहीं मंडी में खाद आने की सूचना मिलते ही हैफेड सोसायटी कार्यालय के बाहर किसानों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed