फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   50 points will be built in three acres for charging electric roadways buses

Hisar News: इलेक्ट्रिक रोडवेज बसों की चार्जिंग के लिए तीन एकड़ में बनेंगे 50 प्वाइंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
50 points will be built in three acres for charging electric roadways buses
हिसार। इलेक्ट्रिक रोडवेज बसों को चार्ज करने के लिए बस स्टैंड पर 50 चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। इसके लिए बस स्टैंड के पिछले गेट के पास जगह तलाशी गई है। इसको लेकर हाल ही में मुख्यालय से टीम निरीक्षण करने पहुंची थी। टीम ने यहां रोडवेज अधिकारियों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। अब जल्द ही टीम दोबारा हिसार पहुंचेंगी। रोडवेज को मिलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को अप-डाउन में 200 किलोमीटर के दायरे में ही दौड़ाया जाएगा। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो तीन एकड़ में इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, कि रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से पहले 100 इलेक्ट्रिक बसों को प्रपोजल भेजा गया था, मगर फिलहाल 50 बसों पर ही मुहर लग पाई है। वहीं, इलेक्ट्रिक बसाें के रूट पहले ही फाइनल किए जा चुके हैं। इसकी एक सूची मुख्यालय भी भेजी जा चुकी है। अब उम्मीद है कि जल्द ही हिसार डिपो में इलेक्ट्रिक बसें पहुंचेंगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा
इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा खासकर ग्रामीण रूटों पर दी जाएगी। इसका मुख्य कारण है कि इन बसों को अप डाउन में 200 किलोमीटर के दायरे में ही चलाया जा सकेगा। ऐसे में विभिन्न शिक्षण संस्थानाें, कॉलेज, स्कूलों, विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को परेशानी नहीं होगी। ग्रामीण रूटों पर बसें चलाने के लिए विद्यार्थी कई बार धरना प्रदर्शन कर बसें रोककर जाम लगा चुके हैं। लेकिन अब जल्द ही विद्यार्थियों की समस्या खत्म होगी। वहीं, कई ऐसे जिला भी शामिल है, जोकि अप-डाउन में 200 किलोमीटर के दायरे में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय स्तर पर इलेक्ट्रिक बसों के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही हमें 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलेगी। ऐसे में यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed