फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   5 thousand bounty accused arrested in chain snatching case

Hisar News: चेन स्नेचिंग के मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
5 thousand bounty accused arrested in chain snatching case
हिसार। स्पेशल स्टाफ टीम ने चेन स्नेचिंग के एक मामले में पांच हजार के इनामी आरोपी रवींद्र उर्फ शिवा को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से यूपी के शामली के गांव मस्तगढ़ निवासी रवींद्र उर्फ शिव को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी को 5 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाना के उप निरीक्षक कृष्ण ने बताया कि मॉडल टाउन निवासी मीनाक्षी ने थाना अर्बन एस्टेट में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया कि 13 मई 2024 की शाम लगभग 10 बजे वह मोगिया किराना स्टोर पर नोटबुक लेने गई थी। उसी दौरान एक युवक सामान लेने के बहाने स्टोर में आया और अचानक उसके गले में पहना मंगलसूत्र छीनकर अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना अर्बन एस्टेट में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस ने पहले ही इस मामले में एक आरोपी अरविंद उर्फ गुज्जर निवासी पानीपत को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed