फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   49 thousand 375 farmers registered for wheat on the portal

Hisar News: गेहूं के लिए 49 हजार 375 किसानों ने पोर्टल पर कराया रजिस्ट्रेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
49 thousand 375 farmers registered for wheat on the portal
हिसार। गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। अभी तक गेहूं के लिए हिसार जिले के 49 हजार 375 किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। हालांकि मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से खरीद को लेकर तैयारी पूरी हैं। मगर मंडी में 10 अप्रैल के बाद ही गेहूं पहुंचना शुरू होगा। गेहूं की खरीद का सरकारी रेट 2125 रुपये प्रति क्विंटल है।
विज्ञापन

उधर, नई अनाजमंडी में शुक्रवार को 1452 क्विंटल सरसों पहुंची। इसमें से सरकारी एजेंसी हैफेड ने 1247 क्विंटल गेहूं खरीदी। प्राइवेट एजेंसी की ओर से 205 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। जोकि 4800 रुपये से लेकर 5001 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी। सरसों में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण किसान अपनी सरसों को प्राइवेट एजेंसी को बेचने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में उन्हें सरसों का एमएसपी भी नहीं मिल रहा है। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। वहीं चने की भी सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू हाेगी।
विज्ञापन


सरकारी एजेंसी को गेहूं बेचने के लिए ये जरूरी
- मेरी फसल मेरा ब्योरा पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी
- गेहूं में 8 प्रतिशत से 12 प्रतिशत तक नमी होनी चाहिए

शेड् के नीचे प्राइवेट व सरकारी एजेंसी का कब्जा
मंडी में कुल 6 शेड् बने हुए हैं। इन शेड् के नीचे प्राइवेट व सरकारी एजेंसियों की सरसों रखी हुई है। कई शेड् के नीचे गाड़ियों से लेकर ट्रक खड़े कर रखे हैं। मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर अशोक कुमार का कहना है कि मौसम खराब होने के कारण अभी सरसों शेड् के नीचे रखी हुई है। मौसम साफ होने के साथ ही शेड् से सरसों हटवा दी जाएगी। मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed