फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   47 temprature cross in Hisar, a younger girl dead due to heat strcke, hisar

लू ने बरपाया कहर, हीट स्ट्रोक से युवती की मौत

Mon, 23 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 23 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
47 temprature cross in Hisar, a younger girl dead due to heat strcke, hisar
हीट स्ट्रोक का कहर, युवती की मौत - फोटो : bureau

लू के थपेड़ों ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दो दिन से लगातार बढ़े तापमान से लोगों की जान पर बन आई है। बढ़े तापमान में हीट स्ट्रोक के कारण हिसार में एक युवती की मौत हो गई। शहर के 12 क्वार्टर एरिया निवासी 18 वर्षीय दीक्षा सुबह ठीक हालत में अपनी मौसी के साथ अग्रोहा धाम गई थी।

विज्ञापन


दोपहर को अग्रोहा से लौटते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवती को सीधे उपचार के लिए ऑटो से ही शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यहां यह बता दें कि रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया दीक्षा अपनी मौसी सुनीता, उनके बच्चों के साथ अग्रोहा धाम गई थी। मंदिर इत्यादि देखने के बाद जैसे ही वे ऑटो में सवार होकर वापस लौटने लगे तो दीक्षा की तबीयत बिगड़ गई। सुनीता उसे ऑटो से ही सीधे अस्पताल ले गई, जहां अस्पताल पहुंचते ही उसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। लड़की का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए हीट स्ट्रोक के बारे में
हीट स्ट्रोक को लू लगना भी कह सकते हैं। इसमें शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इस स्थिति में शरीर की तंत्रिका ठीक तरह से काम करना बंद कर देती है। शरीर का तापमान 106 डिग्री फार्न हाईट तक पहुंच जाता है।

जानिए लक्षण
हीट स्ट्रोक की चपेट में आने वाले व्यक्ति को अचानक थकावट महसूस होती है। उसे उल्टी, चक्कर, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन जैसी तकलीफ शुरू हो जाती है। इसके अलावा जब हीट स्ट्रोक में एक स्टेज खतरनाक होती है, जिसमें त्वचा शरीर की लाल हो जाती है और  पसीने नहीं आता। पल्स तेजी से चलने लग जाती है, सांस लेने में तकलीफ और कोमा की स्थिति भी पैदा हो जाती है।

हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय और इलाज
हीट स्ट्रोक से बचने के लिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। अधिक से अधिक पानी पीएं। ढीले कपड़े पहने, धूप में निकलने से बचें। अगर मजबूरन निकलना पड़े तो सिर पर कपड़ा जरूर डालें। जितना हो सके शरीर को कवर कर लें। अगर किसी व्यक्ति को हीट स्ट्रोक हो जाता है तो उसके शरीर का किसी तरह से तापमान कम किया जाना चाहिए। बर्फ से उसकी सेकाई की जा सकती है। तापमान लगातार मापना चाहिए अगर तापमान कम हो रहा है यानी गिर रहा है तो व्यक्ति सेफ है। अगर तापमान कम नहीं हो रहा तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं ऐसी स्थिति में कोमा जैसी स्थिति आ सकती है।


लू और गर्मी के कारण युवती की मौत होने की सूचना मिली है। फिलहाल युवती का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। सोमवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। असल कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल पाएगा।
राजेंद्र कुमार, इंचार्ज, नई सब्जी मंडी चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed