{"_id":"682e286b7717c7a05207469f","slug":"450-lakh-rupees-withdrawn-from-account-by-hacking-mobile-phone-hisar-news-c-21-hsr1005-631433-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मोबाइल फोन हैक कर खाते से निकाले 4.50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मोबाइल फोन हैक कर खाते से निकाले 4.50 लाख रुपये
विज्ञापन
हिसार। साइबर ठग ने सिरसा रोड स्थित चौथा मिल एरिया निवासी व्यक्ति का मोबाइल हैक कर खाते से साढ़े चार लाख रुपये निकाल लिए। साइबर सेल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली के गांव लिलोन के लुकमान ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह किसानों से गन्ना खरीदता है और उसे जूस की रेहड़ी लगाने वालों को बेचता है। मंगलवार को सुलखनी गांव में किसान से गन्ना खरीदने गया था। उस समय मोबाइल पर दो लाख 80 हजार और एक मिनट के बाद 1 लाख 70 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उसने फोन को चेक किया तो पता चला कि फोन में एक एप डाउनलोड से फोन का डाटा लेकर खाते से रुपये निकाले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
बाइक चालक को नशा मिली कोल्ड ड्रिंक पिला नकदी व अंगूठी ले उड़े बदमाश
हिसार। जिले के गांव कुंदनपुरा गांव निवासी युवक रंगीराम से एक युवक ने बाइक पर लिफ्ट ली। बाद में उसे लुवास के पास नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर 40 हजार रुपये और सोने की अंगूठी निकालकर फरार हो गया। होश आने पर युवक ने अपने परिजनों को मामला बताया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुंदनपुरा निवासी रंगीराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 19 मई को चचेरे भाई सरदार सिंह से मिलने के लिए लघु सचिवालय आया था। वह भाई से मिलने के बाद बाइक पर सवार होकर वापस गांव के लिए निकला। रास्ते में एक युवक आया और उसने लिफ्ट ली। युवक ने अपने आपको हंसेवाला गांव का रहने वाला बताया। वह पहले उसे शहर में घुमाता रहा। उसके बाद चंडीगढ़ हाइवे पर लुवास विश्वविद्यालय के पास कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे उसे नशा हो गया। उसके बाद युवक उसकी जेब से 40 हजार रुपये और हाथ में पहनी हुई सोने की अंगूठी निकालकर भाग गया। ब्यूरो