{"_id":"5e63ff648ebc3eebb84441e0","slug":"45-cases-of-copying-made-in-the-hindi-examination-of-class-tenth-hisar-news-rtk5459809131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं की हिंदी की परीक्षा में बने नकल के 45 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं की हिंदी की परीक्षा में बने नकल के 45 केस
विज्ञापन
एचएयू स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल में बने परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी।
- फोटो : Hisar
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं के तहत शनिवार को दसवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान जिलेभर में 45 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए, जिन पर बोर्ड उड़नदस्तों ने नकल का मामला दर्ज किया गया। हालांकि परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर काफी आसान रहा और समय से पहले पूरा हो गया।
बता दें कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले भर में 138 केंद्र बनाए हुए हैं, जिनमें से 25 केंद्रों को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील घोषित किया हुआ है। जिलेभर से 36 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी दसवीं की परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें ओपन, प्राइवेट व नियमित परीक्षार्थी शामिल हैं। शनिवार को दसवीं की हिंदी विषय की परीक्षा थी। परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई और साढ़े तीन बजे खत्म हुई। परीक्षा के दौरान बोर्ड की तरफ से गठित विभिन्न उड़नदस्तों ने केंद्रों पर चेकिंग की, जिसमें 45 परीक्षार्थी अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हुए मिले। उधर, परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरों की खुशी की रौनक दिखाई दी।
यह कहना है परीक्षार्थियों का
- पेपर काफी अच्छा आसान रहा। निर्धारित तीन घंटे से पहले ही पेपर पूरा हो गया था। इस पेपर में अच्छे अंक आएंगे।
- विनय
- पेपर ठीक-ठाक था। बस व्याकरण के प्रश्नों को हल करने में थोड़ी दिक्कत हुई। हालांकि पेपर अच्छा हुआ है।
- भूमिका
- पेपर से पहले थोड़ी टेंशन थी। मगर आसान पेपर देखते हुए वह दूर हो गई। अब अगले पेपर की अच्छे से तैयारी हो सकेगी।
- शर्मिला
- पिछले वर्षों के पेपरों में से भी कुछ प्रश्न आए हुए हैं। पेपर आसान था और अच्छा हुआ है।
- कमलेश