फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   छात्र पंचायत में किलकारियों ने दीपेंद्र हुडडा ने सरकार के खिलाफ युवाओं का जोश बताया

छात्र पंचायत में किलकारियों ने दीपेंद्र हुडडा ने सरकार के खिलाफ युवाओं का जोश बताया

Fri, 13 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
छात्र पंचायत में  किलकारियों ने दीपेंद्र हुडडा ने सरकार के खिलाफ युवाओं का जोश बताया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जीजेयू में रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा की छात्र पंचायत अव्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुई। समारोह में किलकारियों को दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार के खिलाफ युवाओं का जोश बताया। सांसद ने कहा कि इस जोश के आगे अब सरकार नहीं टिक पाएगी।
जीजेयू में रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने छात्र पंचायत आयोजित की। समारोह शुरू से ही अव्यवस्थित रहा। दीपेंद्र हुड्डा के आने से पहले यहां हरियाणवी कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। इसमें हो हल्ला होने के बाद समारोह से लड़कियां चली गईं। कुछ देर बाद सांसद दीपेंद्र आए तो उनके साथ युवा किलकारियों के साथ अंदर आए। इसमें कुछ युवा दीपेंद्र हुड्डा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। मंच पर बेहद अव्यवस्था रही। सैकड़ों युवा मंच पर रहे। आयोजकों की ओर से युवाओं को नीचे भेजने की भरपूर कोशिश की गई। पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने भी दीपेंद्र के भाषण से पहले युवाओं को बैठकर भाषण सुनने का अनुरोध किया। इसे युवाओं ने अनसुना कर दिया। दीपेंद्र हुड्डा ने अपना भाषण शुरू ही अव्यवस्था से किया। उन्होंने कहा कि जोश के साथ संयम भी जरूरी है। स्टेज पर ही कुश्ती चल रही है। दीपेंद्र के भाषण में भी युवाओं की किलकारियां होती रही।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा
दीपेंद्र के समर्थक ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। दीपेंद्र ने खुद ट्रैक्टर चलाया। ट्रैक्टर को लेकर सभागार तक पहुंचे। उनके पीछे बड़ी संख्या में युवा नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। समारोह में बड़ी संख्या में युवा रोहतक सांसद दीपेंद्र के साथ सेल्फी लेने को आतुर रहे। मंच से लेकर गेट तक सभी जगह युवा उनके साथ अपने फोटो करा रहे थे। सांसद ने समारोह के लिए आयोजक प्रदीप कोहली, अमरजीत डांगरा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में ये रहे मौजूद
समारोह में पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व मंत्री संपत सिंह, पूर्व विधायक रामनिवास घोडे़ला, पूर्व सीपीएस विनोद भ्याणा, पूर्व विधायक रामभगत शर्मा, गौरव संपत सिंह, छत्रपाल सोनी, ललित शर्मा, भूपेंद्र कासनिया, सुरेंद्र लौरा सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed