फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   40-year-old drinking water line to be replaced in Sector 13

Hisar News: सेक्टर 13 में बदली जाएगी 40 साल पुरानी पेयजल लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
40-year-old drinking water line to be replaced in Sector 13
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शहर की जर्जर पेयजल सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। सेक्टर 13 में करीब 40 साल पुरानी पेयजल लाइन को पूरी तरह से बदला जाएगा। अधिकारियों ने इसके लिए एस्टीमेट तैयार करना शुरू कर दिया है। वहीं, अर्बन एस्टेट टू और सेक्टर 15 में भी नई पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। इस बदलाव से हजारों सेक्टरवासियों को दूषित पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


सेक्टर 13 में प्लॉट अलॉटमेंट वर्ष 1983-84 में की गई थी। उसी समय एचएसवीपी ने पेयजल लाइन बिछाई थी। अब यह लाइन 40 साल पुरानी हो चुकी है और जगह-जगह से खस्ताहाल हो चुकी है। लगातार लीकेज के कारण सेक्टरवासियों के घरों तक दूषित पानी पहुंच रहा है। इसी समस्या को देखते हुए पूरी लाइन बदलने का निर्णय लिया गया है। पेयजल लाइन बदलने से सेक्टर के 1680 प्लॉटधारकों को सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन


अर्बन एस्टेट टू : 10 लाख की लागत से बिछेगी नई लाइन

शहर का सबसे पहला सेक्टर अर्बन एस्टेट टू भी पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझ रहा है। एचएसवीपी यहां विश्वास स्कूल से लेकर न्यू यशोदा स्कूल तक पुरानी लाइन की जगह नई पेयजल लाइन बिछाएगा। यह 6 इंच की लाइन है, जो बरसाती नाले के नीचे बिछी हुई है। इसे बदलने पर करीब 10 लाख रुपये खर्च आएगा। इस एरिया में दूषित पानी की शिकायतों को देखते हुए टेंडर पहले ही अलॉट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 15 : 2.47 करोड़ से बिछ रही डीआई पाइप लाइन

उधर, सेक्टर 15 में नई पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। यहां डक्टाइल आयरन (डीआई) पाइप डाली जा रही है, जिनकी लाइफ ज्यादा होती है। इस काम पर 2.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे। करीब 14 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जाएगी, जिनमें 100 से 300 एमएम की पाइप शामिल हैं। नई लाइन से 5 हजार से ज्यादा बाशिंदों को दूषित पानी की समस्या से राहत मिलेगी।


सेक्टर 13 में नई पेयजल लाइन के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। अर्बन एस्टेट टू में लाइन का कुछ हिस्सा बदला जाएगा। सेक्टर 15 में एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है।

– भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी

सेक्टर की लाइन पुरानी हो चुकी है। अक्सर घरों में नलों से गंदा पानी आता है। आरडब्ल्यूए लंबे समय से मांग उठा रही थी।

– अमर लाल बूरा, प्रधान, आरडब्ल्यूए सेक्टर 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article