{"_id":"68c46361a26bd4e50d001806","slug":"4-people-were-fined-for-throwing-garbage-in-the-open-and-7-were-fined-for-not-keeping-dustbins-hisar-news-c-21-hsr1005-709000-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खुले में कचरा डालने पर किए 4 व डस्टबिन न रखने पर 7 लोगों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खुले में कचरा डालने पर किए 4 व डस्टबिन न रखने पर 7 लोगों के चालान
Fri, 12 Sep 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
हिसार में खुले में कचरा डालने पर युवक का चालान करता एएसआई कपिल। साथ में मौजूद अतिरिक्त आयुक्त प
हिसार। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम ने गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती तेज कर दी है। शुक्रवार को निगम की टीम ने खुले में कचरा डालने पर 4 और डस्टबिन न रखने पर 7 लोगों के चालान किए गए।
अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा आईटीआई चौक पर पहुंचे तो वहां पर सेकेंडी प्वाइंट पर कचरा डालने पर एक व्यक्ति का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त 3 अन्य व्यक्तियों के भी सेकेंडरी प्वाइंट व खुले में कचरा डालने पर 200-200 रुपये के चालान किए गए। कपिल एएसआई ने बताया कि आईटीआई चौक पर बने सेकेंडरी प्वाइंट व इसके आसपास न्यू मॉडल टाउन निवासी व आईटीआई चौक पर रेहड़ी लगाने वाले नगर निगम के सेकेंडरी प्वाइंट पर कचरा डालते हैं जिस पर नगर निगम ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया। निगम की टीम ने बस स्टैंड के नजदीक डस्टबिन न रखने पर 7 व्यक्तियों से 700 रुपये का जुर्माना वसूला। इस मौके पर सीटीएल प्रदीप जाखड़, तकनीकी विशेषज्ञ जसबीर कुंडू और हरीराम गुर्जर मौजूद रहे।
यहां-यहां चलाया सफाई अभियान
शुक्रवार को भारत नगर, श्यामलाल ढाणी, शांति नगर से राजीव नगर, बड़वाली ढाणी, शिव चौक, चांदनी महाबीर कॉलोनी, डबल फाटक रोड महाबीर कॉलोनी, सेक्टर 13, सेक्टर 15 ए, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कैमरी रोड, डाबड़ा चौक से आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन तोशाम रोड, सेक्टर-13 कम्युनिटी सेंटर से आईटीआई चौक तक आईटीआई चौक से सेक्टर 9-11 मोड तक सड़कों की झाड़ू लगाई गई। सड़क किनारे जमा मिट्टी, मलबा और घास को साफ किया गया।
विज्ञापन
डंपिंग साइट और एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण
निगमायुक्त नीरज ने ढंढूर डंपिंग साइट और सेक्टर-13 स्थित एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने एजेंसी को लीगेसी वेस्ट की प्रोसेसिंग तेज करने और मैटीरियल का तत्काल उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निगम ने स्पष्ट किया कि सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर, तहबाजारी टीम ने नई सब्जी मंडी रोड और दिल्ली रोड से अतिक्रमण हटाया। दुकानदारों को जनरेटर हटाने की भी हिदायत दी गई।