फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   4 lakh rupees stolen from contractor's bike diggi

ठेकेदार की बाइक की डिग्गी से 4 लाख रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
4 lakh rupees stolen from contractor's bike diggi
हिसार। राजगुरु मार्केट में मिठाई की दुकान के बाहर खड़ी वन विभाग के ठेकेदार की बाइक की डिग्गी से 4 लाख रुपये चोरी हो गए। बाइक मालिक को उस समय पता चला जब वह दूसरी दुकान पर खरीदारी कर डिग्गी में सामान रखने लगा। इस संबंध में ठसका निवासी बलवीर ने शहर थाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन

ठसका निवासी बलवीर ने बताया कि 15 साल से वन विभाग में ठेकेदार का काम करता हूं। मंगलवार दोपहर को रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित एक बैंक से चार लाख रुपये निकलवाए थे। ये रुपये लेबर को देने थे। रुपये बाइक की डिग्गी में रख मीरपुर गांव के लिए निकला। तब राजगुरु मार्केट में पहुंचा तो एक मिठाई की दुकान से मिठाई खरीदी। इसके बाद नई अनाज मंडी के सामने एक दुकान से बादाम खरीदे और उसे डिग्गी में रखने लगा तो रुपये से भरा थैला गायब था। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed