फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   36 new cases were found including four doctors, six students, active patients 71

चार चिकित्सक, छह स्टूडेंट सहित 36 नए केस मिले,सक्रिय मरीज 71

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
36 new cases were found including four doctors, six students, active patients 71
हिसार। जिले में कोरोना की तीसरी लहर की गति तेजी से बढ़ने लगी है। नए साल के पांच दिनों में कोरोना के मामले 12 गुना बढ़ चुकेे हैं। बुधवार को कोरोना के 36 नए मरीज मिले। संक्रमित मरीजों में नागरिक अस्पताल के तीन चिकित्सक, छह विद्यार्थी, तीन शिक्षक, दो वकील भी शामिल हैं। जिले में अब 71 सक्रिय मरीज हैं। इनमें अधिकतर होम आइसोलेट किए गए हैं। जुलाई 2021 के बाद मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। जिले की रिकवरी रेट 97.76 प्रतिशत है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। वहीं, बुधवार को डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने जिले के कॉलेज प्राचार्यों के साथ बैठक कर 7 जनवरी तक 15 वर्ष से ऊपर के सभी विद्यार्थियों का वैक्सीनेशन करवाने के निर्देश दिए हैं। उधर, नागरिक अस्पताल में प्रवेश से पहले लोगों के सर्टिफिकेट जांचे गए। बिना सर्टिफिकेट वाले 55 से अधिक लोगों को लौटाया गया। लघु सचिवालय गेट के पास वैक्सीनेशन कैंप भी लगाया गया।
विज्ञापन

लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री जांची जा रही है। क्वारंटीन की गाइडलाइन फॉलो करवाई जा रही है। संक्रमितों को घर पर ही सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। अब तक 8 लाख 30 हजार 980 लोगों के सैंपल कर चुके हैं। सैंपलिंग को बढ़ा दिया गया है। - डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला सर्विंलास अधिकारी एवं आईडीएसपी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद भी खूब हुआ टीकाकरण
बुधवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके बाद भी टीकाकरण पर अधिक असर नहीं पड़ा। बुधवार को 36690 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली।
बुधवार को पहली डोज का आंकड़ा
60 से साल से अधिक आयु 392
45 से 60 साल आयु वर्ग 1282
18 से 44 साल आयु वर्ग 9215
15 से 18 साल आयु वर्ग 11432
नए साल के बाद बढ़े मरीज
तिथि केस
1 जनवरी 03
2 जनवरी 03
3 जनवरी 09
4 जनवरी 13
5 जनवरी 36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed