फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   35 thousand students will get homework of three subjects on tablet

Hisar News: 35 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट पर मिलेगा तीन विषयों का होमवर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
35 thousand students will get homework of three subjects on tablet
हिसार- ​ई-अ​धिगम कार्यक्रम के तहत ट्रेनिंग में मौजूद ​जिले के ​शिक्षक।
हिसार। शिक्षा विभाग के ई-अधिगम कार्यक्रम के तहत राजकीय विद्यालयों के 10वीं, 11वीं व 12वीं कक्षा के करीब 35 हजार विद्यार्थियों को तीन विषयों का होमवर्क टैबलेट पर मिलेगा। इसके लिए हिंदी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान विषय के करीब 1400 शिक्षकों को टैबलेट संचालन के लिए ट्रेंड किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि शैक्षणिक स्तर 2023-24 में 10वीं, 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान विषय का होमवर्क टैबलेट पर ही दिया जाएगा। भविष्य में टैबलेट पर 22 विषयों को इंस्टाॅल किया जाएगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण के साथ-साथ सभी शिक्षकों को टैबलेट से पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले के 592 शिक्षकों को मिल चुकी ट्रेनिंग

जिले में 3 दिनों में विभिन्न ब्लॉक में लगभग 592 शिक्षकों को टैब संचालन की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। जिला गणित विशेषज्ञ संदीप सिंधु ने बताया कि ई-अधिगम कार्यक्रम के तहत क्लस्टर लेवल ट्रेनिंग के बुधवार को तीसरे दिन जिले 6 स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई। डीएमएस संदीप ने बताया कि हिसार ब्लॉक वन के पीएम श्री मॉडल स्कूल गंगवा में 56 शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई, राजकीय विद्यालय गंगवा में 51 शिक्षक, मॉडल संस्कृति स्कूल जहाजपुल में 41 शिक्षक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मॉडल टाउन में 47 शिक्षक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पटेल नगर मे 51 शिक्षक और बास ब्लॉक के पीएम श्री मॉडल स्कूल भाटोल-खरकड़ा में 44 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीईओ ने किया ट्रेनिंग का निरीक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कुलदीप सिहाग ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गंगवा व राजकीय माॅडल टाउन सरकारी स्कूल हिसार में चल रही ई-अधिगम ट्रेनिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीईओ ने शिक्षकों से ट्रेनिंग के बारे में फीडबैक लिया। डीईओ ने शिक्षकों को कहा कि ट्रेनिंग से उन्हें टैब संचालन में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग में शिक्षकों को टैबलेट से टेस्ट कैसे लेना है, किस प्रकार होमवर्क देना है, किस प्रकार पढ़ाना है यह सब सिखाया जा रहा है। इस मौके पर डाइट मात्रशाम से बलबीर पूनिया, डीएसएस नरेंद्र भाटिया, रजत बामल, अनिल बूरा, ऑब्जर्वर अजय लोहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed