फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   35 minutes will be saved by traveling in Rewari-Hisar train

Hisar News: रेवाड़ी-हिसार ट्रेन में सफर करने पर बचेंगे 35 मिनट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
35 minutes will be saved by traveling in Rewari-Hisar train
हिसार। रेलवे की ओर से 1 जनवरी से ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से 66 गाड़ियों की औसत गति बढ़ने से समय की बचत होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार 1 जनवरी 2025 से लागू नई समय-सारणी अनुसार विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे सिस्टम पर निम्नलिखित रेलसेवाओं को स्पीडअप किया जा रहा है। ऐसे में 1 जनवरी से ट्रेन संख्या 09632, रेवाड़ी-हिसार ट्रेन के संचालन समय में 35 मिनट की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा से पूर्व जांच ले समय : 1 जनवरी 2025 से लागू नई समय सारिणी के अनुसार गाड़ियों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन को देखते हुए सभी रेल यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा करने से पूर्व एसएमएस सेवा 139 अथवा वेबसाइट ww.indianrail.gov.in या www.trainenquiry.com एवं NTES APP पर ट्रेन का समय जांच लें
इन ट्रेनों में बचेगा इतना समय

ट्रेन संख्या 12239, मुंबई सेट्रल-हिसार रेलसेवा के संचालन समय में 15 मिनट की बचत
ट्रेन संख्या 04782, रेवाडी-बठिण्डा रेलसेवा के संचालन समय में 10 मिनट की बचत

ट्रेन संख्या 14619, अगरतला-फिरोजपुर रेलसेवा के संचालन समय में 10 मिनट की बचत
ट्रेन संख्या 04083, जींद-हिसार रेलसेवा के संचालन समय में 5 मिनट की बचत

ट्रेन संख्या 09632, रेवाडी-हिसार रेलसेवा के संचालन समय में 35 मिनट की बचत
ट्रेन संख्या 14030, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर रेलसेवा के संचालन समय में 5 मिनट की बचत

ट्रेन संख्या 14086, सिरसा-तिलकब्रिज रेलसेवा के संचालन समय में 5 मिनट की बचत
ट्रेन संख्या 14725, भिवानी-मथुरा रेलसेवा के संचालन समय में 5 मिनट की बचत

ट्रेन संख्या 14726, मथुरा-भिवानी रेलसेवा के संचालन समय में 5 मिनट की बचत
------------------------

नए नंबर से संचालित होगी ये ट्रेन
ट्रेन संख्या 04781/04782, बठिंडा-रेवाडी-बठिंडा स्पेशल रेलसेवा अब नियमित ट्रेन संख्या 54781/54782, बठिंडा-रेवाडी-बठिंडा रेलसेवा से संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 04787/04788, भिवानी-रेवाडी-भिवानी स्पेशल रेलसेवा अब नियमित ट्रेन संख्या 54787/54788, भिवानी-रेवाडी-भिवानी रेलसेवा से संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 09631/09632, हिसार-रेवाडी-हिसार स्पेशल रेलसेवा अब नियमित ट्रेन संख्या 59631/59632, हिसार-रेवाडी-हिसार रेलसेवा से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed