फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   35 lakh stolen including 35 thousand Australian dollars from the house of the operator of Gyandeep Ashram

ज्ञानदीप आश्रम के संचालक के घर से 35 हजार आस्ट्रेलियन डॉलर समेत 35 लाख की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
35 lakh stolen including 35 thousand Australian dollars from the house of the operator of Gyandeep Ashram
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देते चोर। - फोटो : Hisar
हिसार। कैमरी रोड स्थित ज्ञानदीप सेवार्थ आश्रम के संचालक राजेश्वरानंद महाराज के सेक्टर-13 स्थित मकान में 35 लाख रुपये की चोरी हो गई। कच्छा-बनियान चोर गिरोह करीब साढ़े तीन बजे रसोई की खिड़की में लगी जाली को काटा अंदर घुसा। इसके बाद आरोपियों ने मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को उल्टा कर दिया। चोर करीब 30 मिनट घर में रहे। इस दौरान आरोपी 35 हजार आस्ट्रेलियन डालर समेत नकदी और आभूषण चोरी कर फरार हो गए। वारदात का पता अलसुबह करीब 3 बजकर 50 मिनट पर पालतू कुत्ते के भौंकने पर चला। सूचना मिलने पर करीब चार बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

मकान मालिक राजेश्वरानंद महाराज ने बताया कि वह श्रीश्री 1008 ओमानंद ज्ञान दीप सेवार्थ आश्रम में महंत हैं। उनका परिवार सेक्टर-13 में रहता है। मंगलवार सुबह करीब 3:50 बजे उसके बेटे अरुण शर्मा ने फोन कर घर में चोरी की सूचना दी। वारदात के समय उसका बेटा अरुण और बेटी सुष्मिता अपने कमरों में सो रहे थे। इस दौरान जब कुत्ता भौंका तो अरुण उसे कमरे से बाहर लेकर निकला। अरुण को आता देख चोर मकान के पीछे बनी सात फुट की दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर मकान में घुसते दिखाई दे रहे हैं। सभी ने कच्छा-बनियान पहन रखा है। उन्होंने बताया कि चोर रसोई की खिड़की में लगी जाली को काटा अंदर घुसे। एक कमरे में रखी अलमारी से दो बैग निकाले। बैग में करीब 35 हजार आस्ट्रेलियन डालर, 40 हजार रुपये और आभूषण थे। आस्ट्रेलियन डालर उन्होंने अपनी विदेश में पढ़ाई कर रही बेटी की फीस भरने के लिए रखे थे। उन्होंने बताया कि वारदात के समय कुछ चोर घर में घुसे हुए थे, जबकि कुछ मकान के बाहर निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन

पासपोर्ट पानी की बाल्टी में डाल गए
उन्होंने बताया कि चोर घर में रखा बैग भी ले गए। बैग में उनकी बेटी के सुष्मिता के आस्ट्रेलिया में मास्टर ऑफ अकाउंट्स कोर्स में दाखिले की फीस के लिए डालर व दस्तावेज रखे थे। इसके अलावा आरोपी पासपोर्ट को जाते समय पानी की बाल्टी में डाल गए। एटीएम, ऑस्ट्रेलिया के ड्राइविंग लाइसेंस को चोर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच जारी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। इनमें दो सीआईए, एक एवीटी और दो सिविल लाइन थाने की टीम शामिल है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। - एसआई रमेश कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी, हिसार

7 अगस्त को दिल्ली रोड पर खंगाला था प्रॉपर्टी कारोबारी का घर
दिल्ली रोड पर भी सात अगस्त की रात प्रॉपर्टी कारोबारी सतीश अग्रवाल के घर में कच्छाधारी चोर गिरोह 50 तोला सोना, तीन किलो चांदी के आभूषण और करीब सात लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। इस मामले में सीआईए जांच कर रही है।

चोरी की घटना की जानकारी देते महाराज राजेश्वरानंद।

चोरी की घटना की जानकारी देते महाराज राजेश्वरानंद।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed