फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सीवरेज की लाइन का नहीं हुआ समाधान, अर्बन इस्टेट में आज भी नहीं आएगा पानी 22-28-48

सीवरेज की लाइन का नहीं हुआ समाधान, अर्बन इस्टेट में आज भी नहीं आएगा पानी 22-28-48

Sat, 04 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
सीवरेज की लाइन का नहीं हुआ समाधान, अर्बन इस्टेट में आज भी नहीं आएगा पानी 22-28-48

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हुडा की डिस्पोजल सीवरेज निकासी की लाइन फटने के कारण शुक्रवार को शहर के कई हिस्सों में सीवरेज ओवरफ्लो हो गए। माडल टाउन, न्यू माडल टाउन, जिंदल चौक, विद्युत नगर, अर्बन इस्टेट एरिया में सीवर का पानी सड़कों पर भर गया।
अर्बन इस्टेट के निवासियों को शुक्रवार को दिनभर पानी आपूर्ति नहीं हुई। शनिवार को भी दोपहर तक पानी आने की उम्मीद नहीं है। बुधवार को हुडा की सेक्टर-13 के पास सीवरेज की लाइन फट गई, जिस कारण सीवर के पानी के पानी की निकासी नहीं हो सकी। सीवरेज की लाइन को जोड़ा गया तो वीरवार को फिर से लाइन फट गई। हुडा अधिकारियों ने सीवरेज की ब्लाक लाइनों को खोलने के लिए पानी को ट्रैक्टर के जरिये निकालकर बरसाती नाले में डाला। दिल्ली रोड का नाला बंद होने के कारण सीवर का गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। शुक्रवार को अधिकारियों ने फिर से सीवर की लाइन को ठीक कराया। अब शनिवार को भी अर्बन इस्टेट में पेयजल आपूर्ति की संभावना नहीं है। हुडा अधिकारी शनिवार को पहले पूरे एरिया की लाइनों के पानी की निकासी कराएंगे। इसके बाद अलग अलग एरिया में पेयजल क्नेकशन की लीकेज जांचेंगे। इसके बाद ही पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन



हुडा की ओर से पेयजल के लिए वैकल्पिक प्रबंध किया गया है। जिन एरिया में किल्लत है, वहां टैंकर से पानी दिया जा रहा है। इसके लिए आरडब्ल्यूए के जरिये पानी की डिमांड कर सकते हैं। हुडा के एसडीओ कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पवन कुमार, एक्सईएन, हुडा हिसार

अपील : अगले 48 घंटे तक पानी को जरूरत के अनुसार उपयोग करें
हुडा की ओर से अपील की गई कि अगले 48 घंटे तक पानी को जरूरत के अनुसार उपयोग करें। विभाग की ओर से लाइनों की सफाई की जा रही है। जिस कारण पेयजल आपूर्ति में बाधा आ रही है। विभाग की ओर से जल्द ही बाधा को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed