{"_id":"5b09be754f1c1b996e8b4d70","slug":"31527365237-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों का रिजल्ट पार्ट एक -----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों का रिजल्ट पार्ट एक -----
Updated Sun, 27 May 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडीजेएस की प्रगति वर्मा ने 97.5 प्रतिशत अंक के साथ किया टॉप
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
शनिवार को सीबीएसई का बारहवीं का रिजल्ट घोषित होते ही स्टूडेंट खुशी मनाते नजर आए। विद्या देवी जिंदल स्कूल प्रबंधन का दावा है कि उसके स्कूल की छात्राओं ने जिले को टॉप किया है। इसमें प्रगति वर्मा ने आर्ट में 97.5 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। इसी स्कूल की इकमवीर ने साइंस ने 96.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। कला संकाय में रूपाली ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स में डीपीएस की छात्रा प्रतीक्षा दलाल ने 95.8 प्रतिशत अंक लिए। विद्या देवी जिंदल स्कूल की देवांशी ने कॉमर्स में 95.2 प्रतिशत अंक लिए।
डीपीएस का रिजल्ट बेस्ट
दिल्ली पब्लिक स्कूल का बारहवीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी श्रेष्ठ रहा। विद्यालय के कला संकाय में मनीषा शर्मा ने कुल 95. अंक हासिल किए। वाणिज्य संकाय में प्रतीक्षा दलाल ने 95.8 प्रतिशत अंक लिए। विज्ञान संकाय में अनन्या एन दिलबागी ने 93.4 अंक प्राप्त कर स्कूल को टॉप किया। ड्राइंग में छह विद्यार्थियों ने और समाज शास्त्र में एक विद्यार्थी ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दस विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लिए। 58 विद्यार्थियों ने 75 से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के वाइस चेयरमैन मुंशीराम व प्राचार्य मंजु बी सुधाकर ने तीनों टॉपर्स को बधाई दी।
श्रीकृष्ण प्रणामी में सुखविंद्र बनीं टॉपर
हिसार। श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। इसमे सुखविंदर ने कला संकाय में 93 व मुस्कान ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और वाणिज्य संकाय में कविता ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शानदार उपलब्धि के लिए स्कूल मैनेजमेंट तथा प्राचार्य ने स्टाफ, छात्रों व अभिभावकों कोे बधाई दी।
विज्ञापन
सेंट सोफिया स्कूल के चारों संकायों में लड़कियों ने किया अव्वल प्रदर्शन
हिसार। बारहवीं कक्षा में सेंट सोफिया स्कूल में कला संकाय में रूपाली ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में वैष्णवी ने 95.2 प्रतिशत, अनुराधा नेे 93 प्रतिशत, डिवाइन ने 90.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में विधि ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। फाइन आर्ट्स में रूपाली ने 100, राजनीतिक विज्ञान में 98 एवं गृह विज्ञान में 98 अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी में विधि ने 98, संगीत में 97 एवं व्यवसायिक अध्ययन में 95 अंक प्राप्त किए। स्कूल को-ऑर्डिनेटर मिस शिल्पी राणा ने कहा कि उन्हें ऐसे होनहार छात्रों पर गर्व है।
सेंट मैरिज स्कूल का परिणाम रहा शानदार
हिसार। सेंट मैरिज स्कूल का बारहवीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। मेडिकल संकाय में वैभव वत्स, नॉन मेडिकल में रिंकू व कॉमर्स संकाय में पल्लवी और कला संकाय में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में अकाउंट में साक्षी ने 98, फिजिकल एजुकेशन में मुस्कान पूनिया ने 98 फाइन आर्ट्स में अनमोल ने 97, बिजनेस स्टडीज में पल्लवी ने 96, फिजिक्स, मैथ और केमिस्ट्री में वैभव, रिंकू, नितिन तथा मयंक ने 95 अंक, होम साइंस में नंदिनी ने 93, अंग्रेजी में आयुषी पांडे ने 90 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्या शैली मेहता ने सभी विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और अभिभावकों को बधाई दी।
होली एंजल स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम
हिसार। तोशाम रोड स्थित होली एंजल स्कूल का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में हर्ष ने 92.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इशिता, शुभम एवं तुषार ने गणित में उच्चतम 95 अंक लिए। तनवी और तमन्ना ने कंप्यूटर साइंस में 96 अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में राहुल ने 91.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। राहुल, एरिका, अंशुमन, सलोनी, यशिका व रिदम ने बिजनेस अध्ययन में उच्चतम 95 अंक व राहुल, सलोनी व यशिका ने अकाउंट में सबसे अधिक 95 अंक प्राप्त किए। प्राचार्य दिनेश मेहता ने शानदार परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों को बधाई दी।
सीआर पब्लिक स्कूल में सोनल टॉपर
हिसार। सीआर पब्लिक स्कूल की छात्रा सोनल ने साइंस में 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। अंशुल ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के अभिषेक ने 93 प्रतिशत अंक लिए। हितैष ने 92.2 प्रतिशत अंक लिए। प्रिंसिपल सुषमा गोदारा ने कहा कि स्कूल का रिजल्ट बेस्ट रहा।
कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के छ स्टूडेंट्स मेरिट लिस्ट में
कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के चेयरमैन जिले सिंह, निदेशक नरेंद्र रोहिल, प्रिंसिपल मनीषा शर्मा ने बताया कि 44 में से 6 स्टूडेंट्स ने बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान हासिल किया। रीतू ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। मेडिकल साइंस में मोहित ने 89 प्रतिशत अंक लिए। नॉन मेडिकल में सचिन ने 90 प्रतिशत, कॉमर्स में पवन देव ने 74 प्रतिशत अंक लिए।
एनवाईपीएस में अभिनव जागलान टॉपर
हिसार। सीबीएससी की 12वीं की परीक्षा में न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल में नॉन मेडिकल संकाय में अभिनव जागलान में 94 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान वागीशा एवं रिद्धिमा नैन ने 92.2 प्रतिशत अंक लेकर प्राप्त किया। विशेष गुप्ता 89.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेडिकल संकाय में प्रथम स्थान नीना शर्मा ने 93 प्रतिशत अंक लेकर प्राप्त किया। दूसरा स्थान हिमानी रोज ने 86.4 प्रतिशत, नंदिनी ने 85.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में जाह्ववी ने 94.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर पलक गुप्ता 93.8 प्रतिशत रही। तीसरे नंबर पर स्नेहा ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।