{"_id":"5a8f1b6e4f1c1b8e238ba388","slug":"31519328110-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल इंचार्ज ने डंडा दिखा बच्चों से ईंटें ढुलवाईं, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल इंचार्ज ने डंडा दिखा बच्चों से ईंटें ढुलवाईं, वीडियो वायरल
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सुलखनी (हिसार)।
बरवाला खंड के अंतर्गत गांव राजली की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में स्कूली बच्चों से बाल मजदूरी करने का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वीरवार सुबह स्कूल इंचार्ज हवा सिंह ने बच्चों को स्कूल की चहारदीवारी के निर्माण में मजदूरों की जगह लगाकर उनसे ईंटें ढुलवाई हैं।
जैसे ही बच्चों से काम करवाया तो किसी ने उनका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वीडियो में स्कूल इंचार्ज डंडा लेकर बच्चों से मजदूरी करवाता हुआ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं वीडियो बना रहे व्यक्ति को इंचार्ज ने धमकी दे डाली कि तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगे।
यह है वीडियो में
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्कूली बच्चों से दीवार के निर्माण में ईंटें ढुलवाई जा रही हैं। इस दौरान बच्चों का वीडियो बनाना शुरू किया तो मास्टर ने बच्चों को डंडा लेकर धमकाते मौके से भगा दिया। ये बच्चे मिड-डे मील से भोजन करके आ रहे थे।
विज्ञापन
वर्जन
मैं तो बच्चों को मिड-डे मील खिला रहा था और कुछ नहीं कर रहा था। वहां सांप आ गया था। उसे मारने के लिए बच्चे बाहर चले गए थे।
हवा सिंह, हेडमास्टर, राजली स्कूल
..............
वर्जन
हेड मास्टर ने यदि ऐसा किया है तो बहुत ही गलत किया है। ऐसा कोई कानून नहीं है कि स्कूली बच्चों से मजदूरी करवाई जाए। मैं हेडमास्टर से इस मामले की जानकारी लूंगा। इसकी जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर मास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
-ज्ञान सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बरवाला
..............................
वर्जन
स्कूल हेडमास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। स्कूली बच्चों से मजदूरी करवाना गलत है। हम चाहते हैं कि शिक्षा विभाग हेडमास्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। शिक्षा विभाग की तरफ से मजदूरी और मिस्त्री का पैसा हेडमास्टर को मिलता है। स्कूली बच्चों को मजदूरी पर लगाकर हेडमास्टर ने अच्छा नहीं किया।
-ओमप्रकाश बूरा, सरपंच राजली