{"_id":"59c16f504f1c1b0d6c8b4583","slug":"31505849168-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो और बाइक की टक्कर में जिंदल स्कूल के स्टूडेंट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो और बाइक की टक्कर में जिंदल स्कूल के स्टूडेंट की मौत
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सेक्टर 1-4 में दवा फैक्ट्री मोड़ और जलघर के बीच मंगलवार सुबह एक ऑटो रिक्शा और बाइक की टक्कर होने से वहां की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 17 वर्षीय रोहित शर्मा की मौत हो गई। वह जिंदल मॉडर्न स्कूल का ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर के तिलक राज शर्मा जिंदल स्टेनलेस कंपनी में कार्यरत हैं। वह परिवार समेत सेक्टर 1-4 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रहे हैं। उनका बेटा रोहित जिंदल मॉडर्न स्कूल का ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था। वह मंगलवार सुबह 6 बजे बाइक पर अर्बन एस्टेट में ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। सेक्टर 1-4 में जलघर वाले रोड पर सामने से आ रहे एक ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ऑटो समेत फरार हो गया। हादसे में रोहित की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में ले लिया। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
इकलौता बेटा था रोहित
हमीरपुर के सुशील शर्मा ने बताया कि रोहित उसका चचेरा भाई था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। रोहित से छोटी उसकी बहन खुशी है। रोहित ग्यारहवीं नॉन मेडिकल से कर रहा था। उसके किसी क्लास में 80 प्रतिशत से कम नंबर नहीं आये थे।