फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   3 youth beat a 50 year old man, death

शराब बेचने से मना किया तो तीन युवकों ने पीट-पीटकर की व्यक्ति की हत्या

Sat, 19 Sep 2020 07:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
3 youth beat a 50 year old man, death
हिसार। रावलवास कलां गांव में शराब बेचने से मना करने पर एक व्यक्ति की तीन युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। सीआईए-1 टीम ने रावलवास निवासी तीनों हत्यारोपी नरेंद्र, सोनू व संदीप को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस रविवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे रावलवास कलां निवासी जगदीश व उसके परिवार पर गांव के ही संदीप, सोनू व नरेंद्र ने रंजिशन घर में घुसकर हथियारों से हमला कर दिया। हमले में 50 वर्षीय जगदीश, उसकी पत्नी 45 वर्षीय पपला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर रूप से घायल हालत में परिजन नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने जगदीश के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया और शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गहरी नींद में सोता रहा बेटा, बेटी पर किया हमला
नागरिक अस्पताल में पहुंचे जगदीश के परिजनों ने बताया कि हमले के दौरान जगदीश के बेटे मनीष को गहरी नींद में होने के कारण वारदात का पता ही नहीं चल सका। बेटी बिंदु जब पिता जगदीश व माता पपला देवी को छुड़वाने पहुंची तो आरोपियों ने उस पर भी हमला किया। हमले में बेटी बिंदु को भी मामूली चोट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीयू में दाखिल है पपला देवी
घायल पपला देवी को परिजन नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। पपला देवी की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसका आईसीयू में उपचार किया जा रहा है। पपला देवी अभी बोलने की हालत में नहीं है।
रंजिशन किया गया हमला
शनिवार को नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक जगदीश के परिजनों ने बताया कि उसके पड़ोस में संदीप, सोनू, नरेंद्र व अन्य शराब बेचते हैं। उन लोगों को जगदीश ने कुछ दिन पूर्व घर के पास शराब बेचने से मना किया था। आरोप है कि उसी के चलते आरोपियों ने जगदीश की हत्या की।
भतीजा सुनील बोला - दोनों को मृत समझकर छोड़ कर गए आरोपी
सदर थाना पुलिस ने मृतक जगदीश के भतीजे सुनील की शिकायत पर संदीप, सोनू व नरेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शिकायत में सुनील ने बताया कि रात को जिस वक्त यह हमला हुआ, उस दौरान वह चाचा जगदीश के घर से अपने घर के लिए निकला था। उसने बताया कि उसका चाचा चारपाई पर सो रहा था तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। उसकी चाची पपला देवी जब चाचा जगदीश को छुड़वाने गई तो आरोपी युवक दोनों को घर के पिछली तरफ घसीटते हुए ले गए। यहां दोनों को मृत समझकर छोड़कर चले गए। सुनील की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी सोनू, संदीप व नरेंद्र के खिलाफ धारा 302, 323, 452 और 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं
मृतक जगदीश के भतीजे सुनील की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में रावलवास निवासी तीनों हत्यारोपी नरेंद्र, सोनू व संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश करेगी।
- इंस्पेक्टर मनोज, सदर थाना प्रभारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed