{"_id":"634347780052e168f6165b06","slug":"3-months-wait-at-15-centers-of-chandigarh-zone-for-passport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पासपोर्ट के लिए चंडीगढ़ जोन के 15 केंद्रों पर 3 महीने का इंतजार, मिल रहा लंबा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पासपोर्ट के लिए चंडीगढ़ जोन के 15 केंद्रों पर 3 महीने का इंतजार, मिल रहा लंबा समय
Mon, 10 Oct 2022 03:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह
रवि घोड़ेला, संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद, हिसार (हरियाणा)
रवि घोड़ेला, संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 10 Oct 2022 03:43 AM IST
सार
तत्काल में पासपोर्ट बनवाने के लिए दो दिसंबर तक का समय मिल रहा है। पासपोर्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार चंडीगढ़ जोन में रोजाना 3355 पासपोर्ट सामान्य और 345 तत्काल पासपोर्ट की वेरिफिकेशन की जाती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या में इजाफा होने से आवेदनकर्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। चंडीगढ़ जोन के 15 पासपोर्ट केंद्रों पर 2 जनवरी तक सत्यापन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, तत्काल में पासपोर्ट बनवाने के लिए करीब दो दिसंबर तक की तारीख मिल रही है।
विज्ञापन
पासपोर्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार चंडीगढ़ जोन में रोजाना 3355 पासपोर्ट सामान्य और 345 तत्काल पासपोर्ट की वेरिफिकेशन की जाती है। पासपोर्ट केंद्र पर आवेदक की फोटो खींची जाती है। इसके बाद संबंधित एसपी से चरित्र सत्यापन के बाद पासपोर्ट स्पीड पोस्ट से घर आता है।
विज्ञापन
कोरोना काल में बंद हुई थी पासपोर्ट सेवा
कोरोना के बाद अब पासपोर्ट बनवाने का कार्य शुरू हुआ तो एकदम से पासपोर्ट केंद्रों की वेटिंग बढ़ने लगी है। आवेदन करने आई राजली निवासी छात्रा नेहा ने बताया कि पासपोर्ट के लिए स्लॉट बुक नहीं हो रहे हैं। मुझे 25 दिन बाद पासपोर्ट चािहए। जीआरए एग्जाम के बाद मुझे यूएसए जाना है। किसी तरह से समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
दाखिलों की वजह से दबाव
कोरोना के बाद वेटिंग बहुत बढ़ गई। पहले अन्य देशों में एडमिशन के लिए 2 बार प्रक्रिया होती थी, अब यह 3 बार हो गई है। इसलिए अचानक दबाव आ गया है। अभी सामान्य पासपोर्ट की वेटिंग 2 माह से अधिक और तत्काल की एक माह से अधिक है। इसके लिए पासपोर्ट बनाने की क्षमता को 4 हजार कर दिया है। - सिबास कविराज, रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर, चंडीगढ़