फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   3 months wait at 15 centers of Chandigarh zone for passport

Haryana: पासपोर्ट के लिए चंडीगढ़ जोन के 15 केंद्रों पर 3 महीने का इंतजार, मिल रहा लंबा समय

Mon, 10 Oct 2022 03:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह रवि घोड़ेला, संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद, हिसार (हरियाणा)
रवि घोड़ेला, संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Oct 2022 03:43 AM IST
सार

तत्काल में पासपोर्ट बनवाने के लिए दो दिसंबर तक का समय मिल रहा है। पासपोर्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार चंडीगढ़ जोन में रोजाना 3355  पासपोर्ट सामान्य और 345 तत्काल पासपोर्ट की वेरिफिकेशन की जाती है।

विज्ञापन
3 months wait at 15 centers of Chandigarh zone for passport
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या में इजाफा होने से आवेदनकर्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। चंडीगढ़ जोन के 15 पासपोर्ट केंद्रों पर 2 जनवरी तक सत्यापन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, तत्काल में पासपोर्ट बनवाने के लिए करीब दो दिसंबर तक की तारीख मिल रही है। 

विज्ञापन


पासपोर्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार चंडीगढ़ जोन में रोजाना 3355 पासपोर्ट सामान्य और 345 तत्काल पासपोर्ट की वेरिफिकेशन की जाती है। पासपोर्ट केंद्र पर आवेदक की फोटो खींची जाती है। इसके बाद संबंधित एसपी से चरित्र सत्यापन के बाद पासपोर्ट स्पीड पोस्ट से घर आता है। 
विज्ञापन


कोरोना काल में बंद हुई थी पासपोर्ट सेवा
कोरोना के बाद अब पासपोर्ट बनवाने का कार्य शुरू हुआ तो एकदम से पासपोर्ट केंद्रों की वेटिंग बढ़ने लगी है। आवेदन करने आई राजली निवासी छात्रा नेहा ने बताया कि पासपोर्ट के लिए स्लॉट बुक नहीं हो रहे हैं। मुझे 25 दिन बाद पासपोर्ट चािहए। जीआरए एग्जाम के बाद मुझे यूएसए जाना है। किसी तरह से समाधान नहीं हो पा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिलों की वजह से दबाव 
कोरोना के बाद वेटिंग बहुत बढ़ गई। पहले अन्य देशों में एडमिशन के लिए 2 बार प्रक्रिया होती थी, अब यह 3 बार हो गई है। इसलिए अचानक दबाव आ गया है। अभी सामान्य पासपोर्ट की वेटिंग 2 माह से अधिक और तत्काल की एक माह से अधिक है। इसके लिए पासपोर्ट बनाने की क्षमता को 4 हजार कर दिया है। - सिबास कविराज, रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर, चंडीगढ़ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed