फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   282 pump sets installed to drain out rain water

Hisar News: बारिश का पानी निकालने के लिए लगाए गए 282 पंप सेट

Thu, 03 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 03 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
282 pump sets installed to drain out rain water
हिसार वीसी के दौरान उपस्थित उपायुक्त अनीश यादव व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन।
हिसार। जिला प्रशासन मानसून सीजन में जल निकासी के प्रबंधों को दुरुस्त करने में जुटा है। बारिश का पानी निकालने के लिए 282 पंप सेट लगाए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक के बाद उपायुक्त अनीश यादव ने अधिकारियों के साथ मानसून में जल निकासी के प्रबंधों पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान किसी भी स्थान पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। मानसून के मौसम में जल निकासी की समस्या को गंभीरता से लिया जाए। किसी भी स्थान पर जलभराव की शिकायत नहीं आनी चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि 60 डीजल पंप, 100 बिजली पंप, 122 वर्टिकल टर्बाइन पंप लगाए गए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्राम पंचायत स्तर पर यदि कहीं जल निकासी की आवश्यकता होती है, तो वहां तुरंत संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, खेतों से पानी निकालने के लिए स्थायी बिजली कनेक्शन के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवेदन कर कनेक्शन प्राप्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


बैठक में पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, नगर निगम आयुक्त नीरज, नगराधीश हरिराम, एसडीएम हिसार ज्योति मित्तल, एसडीएम बरवाला डाॅ. वेदप्रकाश बेनीवाल, एसडीएम नारनौंद विकास यादव, सीईओ जिला परिषद हरबीर सिंह, एसई विमल कुमार, ओमवीर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed