{"_id":"6a11f5081e42bebee4077734","slug":"27-vehicles-were-fined-for-violating-the-no-number-plate-rules-hisar-news-c-21-hsr1020-876622-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिना नंबर प्लेट नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिना नंबर प्लेट नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 वाहनों के काटे चालान
Sun, 24 May 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 24 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
हांसी में बिना नंबर प्लेट की बाइक को रुकवाता पुलिसकर्मी।
हांसी। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट एवं नियमों के विपरीत चल रहे वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न चौकों, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान कुल 538 वाहनों की जांच की गई। जबकि विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 112 वाहनों के चालान किए गए। इनमें बिना नंबर प्लेट नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे अपराधों की पहचान में भी कठिनाई आती है। ऐसे वाहनों का इस्तेमाल असामाजिक तत्वों द्वारा किए जाने की संभावना बनी रहती है, इसलिए नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुसार नंबर प्लेट अवश्य लगवाएं व यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।