फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2.56 lakh quintals of mustard sold in Siwani Mandi

Hisar News: सिवानी मंडी में रबी फसलों की खरीद जारी, अब तक 2.56 लाख क्विंटल सरसों बिक चुकी

Sun, 04 May 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 04 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
2.56 lakh quintals of mustard sold in Siwani Mandi
सिवानी मंडी। अनाज मंडी में रबी सीजन की फसलों की खरीद पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्था के साथ जारी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक 2,56,947 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। इस दौरान मंडी में किसानों की सुविधा के लिए मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मार्केट कमेटी सिवानी के सचिव शिवकुमार ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसानों की उपज का समय पर भुगतान और उचित मूल्य दिलाने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि खरीदी गई सरसों में से 2,00,820 क्विंटल का उठान भी हो चुका है, जिससे मंडी में भीड़-भाड़ नहीं हो रही और किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि मंडी में गेहूं की खरीद 15 मई तक चलेगी। अब तक मंडी में 23,565 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से 23,050 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। इनमें से 21,587 क्विंटल गेहूं का उठान भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed