फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2.51 lakh voters will elect the city government

Hisar News: वार्ड-16 को 17 और वार्ड-17 को 16 बनाया, 2.51 लाख मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार

Tue, 13 Feb 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
2.51 lakh voters will elect the city government
हिसार वार्डबंदी के लिए अ​धिकारियों व निवर्तमान पार्षदों के साथ बैठक करते उपायुक्त उत्तम सिंह।
हिसार। शहर की वार्डबंदी को लेकर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने सोमवार को संबंधित अधिकारी एवं पार्षदों की बैठक ली। इस दौरान वार्डबंदी के प्रारूप को फाइनल किया गया। चूंकि इस बार वार्डों को क्रमबद्ध आपस में जोड़ा जाना था, जिस कारण वार्डों के एरिया में बदलाव करना पड़ा। इसके तहत सबसे बड़ा बदलाव यह है कि वार्ड 16 अब 17 वार्ड और वार्ड 17 अब वार्ड 16 के नाम से जाना जाएगा। हालांकि एरिया वहीं पुराना ही रहेगा।
विज्ञापन

फाइनल किए गए प्रारूप के अनुसार इस बार 2 लाख 51 हजार 546 मतदाता शहर की सरकार चुनेंगे। पिछले निकाय चुनाव के मुकाबले इस बार 28 हजार 34 मतदाता बढ़े हैं। पिछले चुनाव में 2 लाख 22 हजार 812 मतदाता थे। इस बार वार्डबंदी के जनसंख्या का आधार परिवार पहचान पत्र लिया गया है। इसके अनुसार शहर की जनसंख्या 3 लाख 66 हजार 397 है। बता दें कि इससे पहले 4 बार यह बैठक रद्द करनी पड़ी थी।
विज्ञापन


वार्डबंदी की एडहॉक कमेटी के मनोनीत सदस्यों की मानें तो वार्ड 1 में से सेक्टर 14, पार्ट टू व 33 का एरिया जोड़ा गया है, पहले यह वार्ड 1 में शामिल था। वहीं वार्ड 1 में शामिल टीटीसी वार्ड 2 में चला गया है। इसके अलावा वार्ड 20 में शामिल अग्रवाल कॉलोनी का एरिया भी वार्ड 1 में आ गया है। वार्ड 9 में से मेला ग्राउंड सेक्टर को हटाकर वार्ड 6 में शामिल कर दिया है। इसके अलावा वार्ड 7 में दीप नगर, विशाल नगर व तरसेम नगर का पूरा एरिया व विनोद नगर का कुछ हिस्सा हटाकर वार्ड 9 में जोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वार्ड 10 में विद्युत नगर एरिया भी जुड़ गया, जो पहले वार्ड 13 का हिस्सा था। वार्ड 15 में शामिल पीएलए हटाकर वार्ड 16 में जोड़ दिया है। महाबीर कॉलोनी का कुछ एरिया और वार्ड 15 में जुड़ गया, जो पहले वार्ड 8 में था। वार्ड 8 के भगत सिंह नगर को वार्ड 6, 7 व 9 में बांट दिया गया है। वार्ड 4 का बक्शी नगर, उत्तम नगर व बडवाली ढाणी एरिया अब वार्ड 8 में आ गया है। वार्ड 9 में नेता कॉलोनी, स्वागत कॉलोनी व योग नगर जोड़े गए हैं, जो पहले वार्ड 8 में थे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नीरज, अतिरिक्त निगमायुक्त प्रदीप हुड्डा, संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल, निवर्तमान पार्षद भूप सिंह रोहिल्ला, जय प्रकाश, प्रीतम सैनी, अनिल जैन व पिंकी शर्मा मौजूद रहे।



आगे यह रहेगी प्रक्रिया

अब इस प्रारूप को मुख्यालय भेजा जाएगा। यहां से इसे मंजूरी मिलने के बाद इसे दोबारा से नगर निगम के पास भेजा जाएगा। इस पर निगम शहरवासियों से आपत्तियां व दावे मांगेगा। इन दावों व आपत्तियों के निपटान के बाद वार्डबंदी के प्रारूप पर अंतिम मुहर लगा दी जाएगी। इसके बाद आरक्षण का ड्रॉ निकाला जाएगा।




पिछले चुनावों में वार्ड 3 में थे सबसे ज्यादा मतदाता, इस बार वार्ड 1 में

पिछले नगर निगम चुनावों में वार्ड 3 में सबसे ज्यादा 16 हजार 784 मतदाता थे, जबकि इस बार वार्ड 1 में सबसे ज्यादा 15 हजार 640 मतदाता हैं। वहीं पिछली बार वार्ड-14 में सबसे कम 7 हजार 116 मतदाता थे, जबकि इस बार वार्ड 4 में सबसे कम 10 हजार 830 मतदाता हैं। हालांकि वर्ष 2013 में हुए चुनाव में 2 लाख 10 हजार मतदाता थे। वर्ष 2013 में हुए चुनाव में 166 बूथ पर मतदान हुआ था, जबकि वर्ष 2018 में बूथों की संख्या बढ़कर 198 हो गई थी। वहीं इस बार 221 बूथों पर मतदान होगा।



वार्डवाइज मतदाताओं का आंकड़ा
वार्ड मतदाता

01-15640

02-13498

03-13539

04-10830

05-11570

06-13989

07-12885

08-11525

09-12061

10-10966

11-10547

12-14114

13-11938

14-13123

15-12498

16-13159

17-13254

18-13177

19-11834

20-11399
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed