फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   250 stalls will be set up at the HAU agricultural fair, 10 percent will be for progressive farmers

Hisar News: एचएयू कृषि मेले में लगाई जाएंगी 250 स्टॉल, 10 प्रतिशत प्रगतिशील किसानों की होंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
250 stalls will be set up at the HAU agricultural fair, 10 percent will be for progressive farmers
कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज मेले की तैयारियों का जायजा लेते हुए। स्रोत संस्थान
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) परिसर में 23 और 24 मार्च को आयोजित होने वाले कृषि मेले की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने मेला परिसर का जायजा लिया। मेले में 250 स्टॉल लगाई जाएंगी जिनमें 165 स्टॉल निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा और 60 स्टॉल विभिन्न सरकारी विभागों जैसे हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, कृषि विभाग, उद्यान विभाग और मत्स्य विभाग द्वारा लगाए जाएंगे। इसके अलावा 25 स्टॉल प्रगतिशील किसानों की ओर से लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

प्रो. काम्बोज ने बताया कि कृषि मेला गेट नंबर 3 के पास बालसमंद रोड पर आयोजित किया जाएगा और मेले का विषय सतत कृषि - समृद्धि की राह रखा गया है। मेले का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि करेंगे जबकि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. रमेश यादव ने बताया कि मेले में आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन, प्रगतिशील किसानों का सम्मान, उन्नत किस्म के बीजों और नवीनतम तकनीक की जानकारी, मिट्टी और पानी के नमूनों की सामान्य शुल्क पर जांच, रोग ग्रस्त फसलों की जांच और निदान, गृह विज्ञान संबंधी जानकारी, कृषि विशेषज्ञों के साथ प्रश्नोत्तरी सत्र, और खरीफ फसलों एवं सब्जियों के उन्नत बीजों की जानकारी और बिक्री की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सह निदेशक (विस्तार) डॉ. सुनील ढांडा ने बताया कि विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म पर वैज्ञानिकों द्वारा उगाई गई फसलों का प्रदर्शन भी किया जाएगा, और उसमें इस्तेमाल की गई तकनीक की जानकारी किसानों को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के किसान भी भाग लेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा वाहन पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed