फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   25 percent line loss reduced in 78 villages due to Jagmag scheme

जगमग योजना से 78 गांवों में घटा 25 प्रतिशत लाइनलॉस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
25 percent line loss reduced in 78 villages due to Jagmag scheme
चेतन वर्मा
विज्ञापन

हिसार। जिले में जगमग योजना के अंतर्गत 78 गांवों में इस बार 25 प्रतिशत लाइनलॉस घटा है। कुल 27 फीडर में चलने वाले 78 गांवों में बीते साल 65 प्रतिशत बिजली में लाइनलॉस हुआ था। इस बार जिले में 40 प्रतिशत लाइनलॉस हुआ है। इसमें श्यामसुख में सबसे अधिक 32.96 प्रतिशत और सबसे कम भिवानी-रोहिल्ला में 9.83 प्रतिशत लाइनलॉस हुआ है।
जिले में अभी तक 27 फीडरों की मदद से 78 गांवों को जगमग योजना में शामिल किया गया है। इस योजना में शामिल गांवों में 18 घंटे से 24 घंटे बिजली दी जा रही है। बिजली निगम के अनुसार इन सभी गांवों को योजना में शामिल किए जाने के बाद लाइनलॉस में कमी आई है। पिछले साल से तुलना करें तो सभी 27 फीडर के तहत आने वाले 78 गांवों में 25 प्रतिशत लाइनलॉस कम हो गया है। संवाद
विज्ञापन

फीडर वाइज लाइनलॉस का प्रतिशत
फीडर 2021 लाइनलॉस 2020 लाइनलॉस
चूली 11.56 20.2
लाडवी 13.90 19.2
बालसमंद 24.6 32.4
गावड़ 20.24 30.2
पनिहार 19.26 27.5
किरतान 10.25 15.8
तलवंडी 17.52 28.9
11केवी गैबीपुर 13.71 18.4
खारिया 10.75 25.9
मोढ़ा खेड़ा 12.21 28.7
तेलनवाली 11.89 22.5
चूली बागड़ियान 10.36 21.7
बगला 12.62 28.4
प्रेम नगर 16.53 31.6
भिवानी रोहिल्ला 09.83 14.6
सीसवाल 12.36 23.7
लुदास द्वितीय 10.59 28.5
आर्य नगर 10.47 18.7
नंगथला 10.46 25.4
चंदन नगर 20.80 35.4
श्यामसुख 32.96 42.8
धीरणवास 31.69 40.6
सैनीपुरा 24.17 40.8
किरमारा 27.05 32.6
बांडाखेड़ी 30.15 44.8
बुड़ाक 12.87 18.5
चूली कलां 14.43 25.6
इन गांवों बिजली चोरी के अधिक मामले
तलवंडी राणा
जुगलान
ढंढूर
पीरावली
बिजली निगम की ओर से अधिक से अधिक गांवों को जगमग योजना से जोड़ने के लिए 121 फीडरों पर काम किया जा है। 27 फीडरों में 78 गांवों को जोड़ा जा चुका है। शेष गांवों पर काम करना शुरू कर दिया है। - वेद ठकराल, डिप्टी मैनेजर, डीएचबीवीएनएल, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

78 गांवों में जगमग योजना के अंतर्गत 27 फीडरों पर काम पूरा हो चुका है। जबकि कुल 121 फीडर तैयार कर जिले के 300 से अधिक गांवों को जोड़ा जाएगा, ताकि गांवो-गांवों में 18 घंटे से अधिक बिजली सप्लाई दी जा सकें। - बलकार सिंह, एमडी, डीएचबीवीएनएल, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed