{"_id":"65bbde4642b2ffb98901a817","slug":"24-public-toilets-of-mini-secretariat-will-be-renovated-hisar-news-c-21-hsr1005-312640-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लघु सचिवालय के 24 सार्वजनिक शौचालयाें का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लघु सचिवालय के 24 सार्वजनिक शौचालयाें का होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
लघु सचिवालय के सार्वजनिक शौचालयों में बने यूरिनल की स्थिति।
हिसार। लघु सचिवालय के सार्वजनिक शौचालय का जल्द ही जीर्णोद्धार किया जाएगा। बीएंडआर की तरफ से लगाया गया टेंडर खुल चुका है। अधिकारियों की मानें तो इसकी तकनीकी व वित्तीय बोली की भी जांच हो चुकी है। अब सिर्फ टेंडर अलॉट होना बाकी है। जल्द ही यह टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा। इसके साथ ही एजेंसी कार्य शुरू कर देगी।
बता दें कि लघु सचिवालय में 24 सार्वजनिक शौचालय बने हैं, जिनमें पुरुष व महिलाओं दोनों के शौचालय शामिल हैं। कई वर्षों से इन शौचालयों की सुध नहीं ली गई, जिस कारण इनकी हालत काफी खस्ता हो चुकी है। इससे लघु सचिवालय में कार्यरत कर्मचारियों व यहां आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सार्वजनिक शौचालयाें के जीर्णोद्धार के तहत नई टाइल लगाई जाएंगी। साथ ही पानी के पाइप की नई फिटिंग की जाएगी। नए वॉशवेशन, यूरिनल व टॉयलेट सीट लगाई जाएंगी। इसके अलावा नई खिड़कियां लगाई जाएंगी। अभी इन शौचालयों में हालात यह है कि पानी के पाइप की फिटिंग ही गायब है। वाॅशवेशन में नल ही नहीं है। फर्श टूटा पड़ा है। शौचालयों की खिड़कियां टूटी पड़ी हैं।