फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   23 new dengue patients found, 44 active patients

डेंगू के 23 नए मरीज मिले, सक्रिय मरीज 44

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
23 new dengue patients found, 44 active patients
हिसार। जिले में शनिवार को डेंगू के 23 नए मामले सामने आए हैं। फिलहाल जिले में डेंगू के सक्रिय मरीज 44 हैं। इससे पहले करीब पिछले एक सप्ताह से इक्का-दुक्का मामले ही सामने आ रहे थे।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि अब तक 5326 डेंगू आशंकित लोगों के सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 971 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 926 व्यक्ति डेंगू से रिकवर हो चुके हैं। डिप्टी सिविल सर्जन ने बताया कि डेंगू के सामान्य रूप से देखे जाने वाले लक्षणों में मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, तेज बुखार, उल्टी आना और चक्कर महसूस होना है। इनमें से कोई भी लक्षण महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर आवश्यक इलाज शुरू करवा लें।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं
हिसार। जिला सर्विलांस अधिकारी एवं आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि शनिवार को जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। फिलहाल जिले में एक एक्टिव केस है। रिकवरी रेट 97.89 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 776270 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें संक्रमण के कुल 53997 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed