फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कैमरी-मंगाली के बीच बनेगी फोर लेन सड़क

कैमरी-मंगाली के बीच बनेगी फोर लेन सड़क

Fri, 10 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
कैमरी-मंगाली के बीच बनेगी फोर लेन सड़क

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप नगर निगम सीमा से मंगाली गांव तक बनी दो लेन की सड़क को चार लेन का किया जाएगा। इस परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रदेश सरकार ने 9 करोड़ 55 लाख 71 हजार रुपये का बजट जारी किया है।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव कैमरी से मंगाली तक बनी 7.36 किलोमीटर लंबी सड़क की चौड़ाई को बढ़ाकर फोर-लेन करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री घोषणा कोड नंबर 18279 दिनांक 8.11.2016 के अनुसार पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधीक्षक अभियंता ने इस सड़क की चौड़ाई को बढ़ाकर सात मीटर करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्ताव चंडीगढ़ भेजा था।
विज्ञापन

अब प्रदेश सरकार ने इस परियोजना के 9 करोड़ 55 लाख 71 हजार रुपये के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए इसके लिए बजट अलॉट किया है। परियोजना को पूर्ण करने के लिए बिजली के खंभे हटवाने के लिए लगभग 50 लाख रुपये तथा वन क्षेत्र के क्लीयरेंस के लिए 90 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की मांग इस क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री ने इस सड़क को फोर-लेन करने की घोषणा की थी। इस सड़क की चौड़ाई बढ़ने से इससे जुड़े अनेक गांवों के लोगों को यातायात सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed