{"_id":"5b047a274f1c1beb408b7203","slug":"21527020071-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में नहाने उतरे चौथी कक्षा के छात्र की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में नहाने उतरे चौथी कक्षा के छात्र की डूबने से मौत
Updated Wed, 23 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
बालसमंद नहर में दोस्तों के साथ नहाने गए नौ साल के छात्र रॉयल की नहर में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों को मौत का पता चला तो राजगढ़ रोड पुल के पास लोगों ने चेन बनाई। तब मासूम का शव हाथ लगा। उसे दोस्त उठाकर एक निजी अस्पताल में ले गए, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार राजस्थान के बीबीपुर गांव निवासी नौ साल का छात्र रॉयल नवदीप कॉलोनी स्थित एक एकेडमी में चौथी कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार दोपहर तीन बजे वह अपने दोस्तों के साथ एकेडमी के पास बालसमंद नहर पर नहाने के लिए चला गया। परिवार का कहना है कि उसे तैरना नहीं आता था। उसने दोस्तों के साथ नहर में छलांग लगा दी। नहर भरी होने के कारण वह डूब गया। जब रॉयल पानी के ऊपर नहीं आया तो अन्य युवकों ने शोर मचा दिया। कुछ दोस्त भागकर राजगढ़ रोड पुल के पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। वहां नहा रहे लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर एक चेन बना ली। उसी समय लोगों ने उसे पकड़कर बाहर निकाला। होश में नहीं होने के कारण उसे दोस्त शहर के निजी अस्पताल में ले गए, वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। परिवार के लोग भी हिसार पहुंच गए। बालक के पिता कुलदीप सेना में तैनात हैं। सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।