{"_id":"5ab94ed84f1c1b5a598b63ba","slug":"21522093784-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदान-प्रदान कार्यक्रम में एक-दूसरे की संस्कृति से रूबरू हो रहे नार्थ ईस्ट के युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदान-प्रदान कार्यक्रम में एक-दूसरे की संस्कृति से रूबरू हो रहे नार्थ ईस्ट के युवा
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
उत्तर और पूर्व के युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में एक-दूसरे की संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं। इन युवाओं को मंच प्रदान किया है नेहरू युवा केंद्र ने। केंद्र द्वारा गृह मंत्रालय के सहयोग से जीजेेयू में सात दिवसीय नार्थ-ईस्ट युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसमें अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, असम और सिक्किम के युवाओं के साथ युवा केंद्र के स्वयंसेवक और जीजेयू के एनएसएस स्वयंसेवक सहित 200 युवा शामिल हुए हैं। हर रोज नई-नई गतिविधियों के जरिये युवा दोनों क्षेत्रों की संस्कृति को जानने का प्रयास कर रहे हैं।
युवाओं के बीच पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. वत्स
कार्यक्रम के तीसरे दिन राज्यसभा सांसद रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. डीपी वत्स युवाओं के बीच पहुंचे। उन्होंने युवाओं के साथ अपने सेना के दिनों की याद ताजा करते हुए युवाओं को राष्ट्रीय एकता के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा दी। उन्होंने युवाओं से कहा कि पहाड़ों का जीवन बेशक कठिन है, लेकिन वहां की संस्कृति शानदार है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्रीय एकता की भावना सिखाते हैं। प्रत्येक युवा राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर कार्य करे तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।
लक्ष्य को पाने के लिए मजबूती, लग्न और मेहनत जरूरी : दिनेश नागपाल
कॅरिअर काउंसिलिंग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश नागपाल ने भी इन युवाओं को टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों के जरिये हम जीवन में बहुत कुछ सीख सकते हैं। युवा अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। हमें जानना चाहिए कि हम क्या करना चाहते हैं और वह कैसे होगा। लक्ष्य को पाने के लिए मजबूती, लग्न और मेहनत के साथ कार्य करना होता है। तभी बेहतर परिणाम निकलते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के युवाओं का मित्रतापूर्वक व्यवहार पसंद आया
पहली बार नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम में भाग लेकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हरियाणा में आकर अच्छा लगा है। यहां सबके साथ मित्रतापूर्वक व्यवहार करने का स्वभाव मुझे बहुत पसंद आया है। पर्यावरण के प्रति भी सजगता है।
-मोनीराम, निवासी असम
हरियाणा में आकर हमें बेहतर माहौल मिला
हरियाणा और हिसार में आकर मुझे काफी अच्छा लगा है। जिस तरह से हमने सोचा था, उससे भी बेहतर माहौल मिला है। निश्चित रूप से आदान-प्रदान कार्यक्रम से हमें एक-दूसरे की संस्कृति को समझने का मौका मिला है। यहां सीखी बातें जीवन में उपयोगी साबित होंगी।
-जेबलुन मेशर, निवासी, अरुणाचल प्रदेश
हरियाणवी संस्कृति के कई पहलू देखने को मिले
किसी भी स्थान के बारे में हमें वहां जाने पर ही पता चलता है। यहां आकर हरियाणवी संस्कृति के कई पहलू देखने को मिले हैं। काफी अनुभव भरा कार्यक्रम है। वापस जाकर परिजनों और आसपास के लोगों को भी हरियाणा के बारे में बताएंगे।
-सपना, निवासी सिक्किम
एक साथ मंच का प्रयास सराहनीय रहा
नेहरू युवा केंद्र के जरिये कई प्रदेशों को एक साथ मंच मिला है। यह प्रयास काफी सराहनीय है। हमें यहां अपनेपन का अहसास हुआ है। इन सात दिनों की यादें हमेशा दिलों में रहेगी।
-आइजेवागु, निवासी, नागालैंड
आदान-प्रदान कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता को बल दिया
नेहरू युवा केंद्र द्वारा गृह मंत्रालय के सहयोग से नार्थ-ईस्ट युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां अलग-अलग विचारों पर गहनता से चर्चा हो रही है। एक-दूसरे की संस्कृति समझने का भी युवाओं के पास पर्याप्त अवसर हैं। यहां राष्ट्रीय एकता को बल दिया गया है।
-नरेंद्र यादव, जिला युवा समन्वयक, नेहरू युवा केंद्र हिसार