फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   केजरीवाल ने रैली में किसान से लेकर जन्मभूमि तक का इमोशनल कार्ड खेला

केजरीवाल ने रैली में किसान से लेकर जन्मभूमि तक का इमोशनल कार्ड खेला

Mon, 26 Mar 2018 01:11 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल ने रैली में किसान से लेकर जन्मभूमि तक का इमोशनल कार्ड खेला
हिसार।
विज्ञापन

भाजपा जिस भ्रष्टाचार के मुद्दे को आधार बनाकर हरियाणा की सत्ता में आई थी, आम आदमी पार्टी ने अब भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही भाजपा पर हमला बोला। किसान से लेकर व्यापारी तक को भावनात्मक तौर पर पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया।
किसान कार्ड : किसानों के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू न करने पर पहले भाजपा को घेरा। सरसों, अरहर सहित अन्य फसलों के एमएसपी पर खरीद न होने पर भी सरकार को कठघरे में खड़ा किया। केजरीवाल ने पूछा किसी का एक भी दाना सरसों सरकारी रेट पर खरीदा हो तो बताओ।
विज्ञापन


व्यापारी कार्ड... केजरीवाल ने जीएसटी और नोटबंदी से हुए नुकसान पर व्यापारियों को भाजपा के खिलाफ खड़ा करने का प्रयास किया। उन्होंने पूछा किसी व्यापारी को पिछले तीन साल में फायदा हुआ तो बताओ। आरक्षण आंदोलन के समय दुकानें जलाने के मुद्दे पर भी सरकार पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार जन्मभूमि बोल खेला इमोशनल कार्ड... अरविंद केजरीवाल ने कहा सिवानी में पैदा हुुआ। यहां जिंदल कॉलोनी में रहते थे। एचएयू कैंपस स्कूल और डीएन कॉलेज में पढ़ा हूं। जिंदल कॉलोनी का नाम खासतौर इस कारण लिया कि अधिकतर मजदूर तबका जिंदल कंपनी के पास की कॉलोनियों में रहता है।

भ्रष्टाचार पर अपना रिपोर्ट कार्ड... केजरीवाल बोले- हुड्डा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। खट्टर सरकार में उससे पांच गुणा भ्रष्टाचार हो गया। दिल्ली सरकार की तारीफ की कि सीवीसी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में तीन साल में 81 प्रतिशत भ्रष्टाचार कम हो गया।

मजदूरों का कार्ड... दिल्ली के सीएम ने कहा हरियाणा में आज भी न्यूनतम मजदूरी 8500 रुपये है। दिल्ली में हमारी सरकार से पहले यह 9000 रुपये थी। हमने इसे बढ़ाकर 13500 रुपये किया। सरकारी स्कूल में शिक्षा, सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा के दिल्ली के उदाहरण देकर मजदूरों के साथ जोड़ने का प्रयास किया।

अब खटारा नेताओं का चक्कर छोड़ो
दिल्ली के श्रम एवं रोजगार मंत्री और आम आदमी पार्टी में हरियाणा प्रभारी गोपाल राय ने कहा है कि भाजपा देश को बांटने का काम करती है। आम आदमी पार्टी देश को जोड़ने का काम करती है। हरियाणा के लोग जहां डीटीसी और दिल्ली पुलिस हरियाणा के जवानों के सहारे ही चल रही है। सेना पर सबसे अधिक शहादत हरियाणा के जवान देते हैं। भाजपा ने ढाई साल से हमारा जन लोकपाल बिल अटका रखा है। मोदी सरकार दिल्ली में हमें काम नहीं करने दे रही। हरियाणा की पूर्ण राज्य की सरकार में शुरुआत कर जन लोकपाल लाएंगे। अब खटारा नेताओं का चक्कर छोड़ दो। हमारी लड़ाई खट्टर या हुड्डा के खिलाफ नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई है।

हरियाणा में खूंटा पाड़ अभियान चालैगा
देसी अंदाज में ‘आप’ के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि अब हरियाणा में खट्टर का खूंटा पाड़ अभियान चलेगा। जिस तरियां दिल्ली में बीजेपी अर कांग्रेस आले मूंधे मारे थे, उसै तरियां हरियाणा में मूंधे मारांगे। हरियाणे में कुल 15-20 परिवारां का राज चाल रैया सै। ईब हरियाणा में ऑटो चालक, दुकानदार, किसान, फौजी के बेटे भी एमएलए बणैंगे। नवीन जयहिंद ने कहा कि अभय चौटाला, भूपेंद्र हुड्डा सीबीआई के खौफ से सरकार के खिलाफ आवाज नहीं उठा रहे। शिक्षामंत्री स्कूलों में वसूली कर रहे हैं। विज को ट्विटर के अलावा कोई काम नहीं। धनखड़ साहब ने कुंवारों की शादी का एलान किया था, ईब करा क्यूं ना देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed