फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पुलिस टीम के साथ बाजार में पहुंचे निगम अधिकारियों ने हटवाया अतिक्रमण

पुलिस टीम के साथ बाजार में पहुंचे निगम अधिकारियों ने हटवाया अतिक्रमण

Fri, 13 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ बाजार में पहुंचे निगम अधिकारियों ने  हटवाया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
राजगुरु मार्केट में त्योहारी सीजन पर नगर निगम की टीम पुलिस टीम को साथ लेकर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। निगम टीम ने सड़कों पर व्यापारियों द्वारा बढ़ाए गए अतिक्रमण को हटाया। बार-बार कहने पर न मानने वाले व्यापारियों के चालान भी काटे। टीम ने किसी व्यापारी को बरामदों में रखे सामान को नहीं छुआ। करीब दो से ढाई घंटे तक टीम ने सभी बाजारों में चक्कर लगाया और अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए।
जाने से पहले ही अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश
टीम के मार्केट जाने से पहले ही अधिकारियों ने टीम को सख्त निर्देश दे दिए कि बरामदों में रखा सामान नहीं उठाना है। दिवाली तक व्यापारियों को राहत दी जा रही है। इसके बाद व्यापारियों को बरामदों में सामान नहीं रखने दिया जाएगा। बरामदों से एक भी इंच जो सामान बाहर हो, उसे टीम कब्जे में ले सकती है।
विज्ञापन

राजगुरु मार्केट आर्गेनाइजेशन ने की एसपी से मुलाकात
राजगुरु मार्केट ऑर्गेनाइजेशन ने बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के संबंध में एसपी से मुलाकात की। उन्होंने एसपी से कहा कि मैडम बाजारों में त्योहारी सीजन पर ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है। बाजारों में छीना झपटी, चोरी, स्नेचिंग की वारदात भी हर बार होती हैं। इसको रोकने को लेकर व्यवस्था बनाई जाए। इस पर एसपी मनीषा चौधरी ने कहा कि बाजारों में व्यवस्था बनाने के लिए हमने प्लानिंग कर ली है। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी एसएचओ साहब दौरा कर लेंगे। आप लोगों की समस्याएं हैं, उन्हें भी बता देना, समाधान हो जाएगा। मिलने वालों में प्रधान अक्षय मलिक, टीनू आहूजा सहित कई पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागोरी गेट मार्केट : त्योहार तक बड़े वाहनों की करें एंट्री बैन
नागोरी गेट मार्केट के प्रधान मंगल ढालिया ने भी निगम, पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बड़े वाहनों की नागोरी गेट बाजार में एंट्री बंद करवाई जाए। त्योहार का सीजन है, बाजारों में पहले ही भीड़ है। बड़े वाहन यहां फंस जाते हैं। इसके कारण जाम लग जाता है और व्यापारियों का काम भी प्रभावित होता है।

निगम प्रशासन ने व्यापारियों की मांग पर बरामदों के लिए राहत दी है। प्रशासन के इस सहयोग के लिए धन्यवाद। व्यापारियों से अपील है कि वे बरामदों से बाहर सामान न रखें। निगम की टीम ने सड़क पर रखा सामान उठवाया था। जो लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके चालान भी किए हैं।
- राजेश जैन, प्रधान राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन

बरामदे व्यापारियों को हर हाल में चाहिए। बरामदों में सामान रखने संबंधित निगम ने राहत दी है। प्रशासन का हमने खुद सहयोग किया है। बरामदों के बाहर जो सामान था, वो निगम ने कब्जे में लिया है। कुछ के चालान भी किए हैं।

- अक्षय मलिक, प्रधान राजगुरु मार्केट ऑर्गेनाइजेशन

ऑर्गेनाइजेशन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
राजगुरु मार्केट ऑर्गेनाइजेशन ने त्योहारी सीजन में बाजारों में ग्राहकों को हो रही परेशानी, समस्या के समाधान से संबंधित हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रधान अक्षय मलिक ने कहा कि अगर किसी ग्राहक के साथ कोई शरारत, छेड़छाड़, चोरी, छीना-झपटी जैसी वारदात करता है तो वे हेल्पलाइन नंबर 9896678801 या फिर 9215530514 पर कॉल कर सहयोग मांग सकते हैं। ऑर्गेनाइजेशन ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं आने देगी।

बाजारों से अतिक्रमण हटाया है। जिन लोगों ने सड़क पर सामान रखा हुआ था, उनके चालान भी काटे हैं।
- इंद्रजीत कुल्हड़िया, ईओ नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed